Begin typing your search...

भाजपा नेता तरुण शर्मा कौन? महिला के घर आने-जाने की तस्वीरें लीक, CCTC वीडियो के बाद कैसी-कैसी अफवाहें? जानिए सच

महाराष्ट्र की राजनीति में भाजपा नेता तरुण शर्मा की खूब चर्चा की जा रही है और कथित CCTV फुटेज को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये किसी महिला के फ्लैट में आते और जाते हुए दिख रहे है आइए जानते हैं वायरल वीडियो का सच और इस पर तरुण शर्मा ने क्या कहा है?

भाजपा नेता तरुण शर्मा कौन? महिला के घर आने-जाने की तस्वीरें लीक, CCTC वीडियो के बाद कैसी-कैसी अफवाहें? जानिए सच
X
( Image Source:  @pitamaha_b52862-X )

महाराष्ट्र के मीरा-भायंदर से सामने आए एक कथित CCTV वीडियो ने राजनीतिक माहौल गर्मा दिया है. सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किए जा रहे इस वीडियो में बीजेपी के एक पार्षद के एक महिला के घर आने-जाने का दावा किया जा रहा है. वीडियो वायरल होते ही बीजेपी और शिवसेना के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है, जबकि मामला अब पुलिस जांच के दायरे में पहुंच चुका है.

इस पूरे विवाद के बीच बीजेपी पार्षद की ओर से भी सफाई सामने आई है. उन्होंने वीडियो को लेकर लगाए जा रहे आरोपों को खारिज करते हुए इसे उनकी छवि खराब करने की साजिश बताया है. आखिर वायरल वीडियो में क्या दावा किया जा रहा है और अब तक पुलिस की जांच कहां पहुंची है, आइए जानते हैं.

भाजपा नेता तरुण शर्मा कौन?

तरुण शर्मा महाराष्ट्र के मीरा-भायंदर नगर निगम (MBMC) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक पार्षद (कॉर्पोरेटर / नगरसेवक) हैं. वह मुख्य रूप से मीरा-भायंदर के वार्ड नंबर 3 (प्रभाग क्रमांक 3) का प्रतिनिधित्व करते हैं. पेशे से वह एक वकील (Advocate) भी हैं. राजनैतिक क्षेत्र: वह मीरा-भायंदर इलाके में बीजेपी के एक सक्रिय स्थानीय नेता और जनप्रतिनिधि हैं. इन दिनों वे एक कथित वायरल वीडियो के कारण चर्चा में बने हुए हैं.

वायरल CCTV फुटेज को लेकर क्यों मचा विवाद?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कथित CCTV फुटेज में दावा किया गया है कि मीरा-भायंदर के वार्ड नंबर-3 से बीजेपी पार्षद तरुण शर्मा कुछ लोगों के साथ एक महिला के घर पहुंचे थे. फुटेज में उनके कथित तौर पर घर के अंदर जाने और कुछ समय बाद बाहर निकलने की तस्वीरें दिखाई देने का दावा किया जा रहा है. वीडियो के वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई. विपक्ष ने इसे बड़ा मुद्दा बनाया, जबकि बीजेपी नेताओं ने इसे चुनावी और राजनीतिक बदनाम करने की कोशिश बताया.

महिला की शिकायत के बाद दर्ज हुआ मामला

विवाद बढ़ने के बाद वीडियो में कथित तौर पर दिखाई दे रही महिला ने पुलिस से संपर्क किया. शिकायत के आधार पर पुलिस ने अमित झा नामक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. हालांकि अमित झा ने सभी आरोपों को नकारते हुए कहा कि उन्होंने कोई वीडियो वायरल नहीं किया. उनका दावा है कि उन्हें और बीजेपी पार्षद दोनों को राजनीतिक रूप से निशाना बनाने के लिए यह पूरा विवाद खड़ा किया गया है.

शिवसेना ने आरोपों से किया किनारा

वीडियो लीक करने के आरोपों में शिवसेना नेताओं का नाम सामने आने के बाद पार्टी के स्थानीय नेता महेश शिंदे ने अपना पक्ष रखा. उन्होंने कहा कि उनका या उनके किसी समर्थक का इस वीडियो से कोई संबंध नहीं है. उनके मुताबिक, यह मामला राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का हिस्सा है और बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं.

पुलिस किन पहलुओं की कर रही है जांच?

पुलिस फिलहाल कई बिंदुओं पर जांच कर रही है. इनमें यह पता लगाना शामिल है कि कथित CCTV फुटेज किसने हासिल किया, उसे सोशल मीडिया पर किसने साझा किया और उसे सार्वजनिक करने के पीछे क्या उद्देश्य था. साथ ही महिला की शिकायत में लगाए गए आरोपों की भी अलग से जांच की जा रही है.

वायरल
अगला लेख