Begin typing your search...

इतना आसान नहीं था रचना का बाबुल सुप्रियो का बनना, 30 गानों से जीता दिल; पढ़िए मंत्री जी की जमीं से आसमां तक की Love Story

Babul Supriyo की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है, जहां फ्लाइट में शुरू हुई लव स्टोरी शादी तक पहुंची. संगीत से राजनीति तक का उनका सफर और निजी जिंदगी के उतार-चढ़ाव उन्हें चर्चा में बनाए रखते हैं.

इतना आसान नहीं था रचना का बाबुल सुप्रियो का बनना, 30 गानों से जीता दिल; पढ़िए मंत्री जी की जमीं से आसमां तक की Love Story
X
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी5 Mins Read

Updated on: 5 April 2026 8:09 PM IST

पश्चिम बंगाल की सियासत इस समय चुनावी गर्मी में उबल रही है, जहां आरोप-प्रत्यारोप और बगावत का दौर अपने चरम पर है. इसी बीच एक ऐसा चेहरा भी है जो सिर्फ राजनीति ही नहीं बल्कि संगीत और अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी लगातार चर्चा में रहा. टीएमसी के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो.

रोमांटिक गानों से लोगों के दिलों पर राज करने वाले बाबुल सुप्रियो की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. चाहे उनका सिंगिंग करियर हो, राजनीति में एंट्री या फिर उनकी लव स्टोरी. हर मोड़ पर एक अनोखा ट्विस्ट देखने को मिलता है. खास बात यह है कि उनकी जिंदगी के कई बड़े फैसले ‘30-35 हजार फीट की ऊंचाई’ यानी फ्लाइट के दौरान हुए.

संगीत से सियासत तक का सफर

भारतीय संगीत जगत में अपनी मधुर आवाज से पहचान बनाने वाले बाबुल सुप्रियो ने कई सुपरहिट गाने दिए. इसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और भारतीय जनता पार्टी से जुड़कर केंद्रीय मंत्री बने. हालांकि, बाद में उन्होंने भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया और आज पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.आइए इस कहानी में उनके दिलचस्प लव स्टोरी पर एक नजर डालते हैं...

30-35 हजार फीट पर शुरू हुई लव स्टोरी

बाबुल सुप्रियो की लव स्टोरी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट जैसी है. एक फ्लाइट में हुई मुलाकात ने उनकी जिंदगी बदल दी. वे बताते हैं कि 'पिछले दो साल से मेरी किस्मत हवा में घूम रही थी… ऐसा लगता है कोई ऊपर बैठा है और मेरी जिंदगी की स्क्रिप्ट लिख रहा है.' रचना शर्मा, जो जेट एयरवेज में एयर होस्टेस थीं उनसे पहली मुलाकात फ्लाइट में हुई थी.

यह लव स्टोरी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं लगती- एक फ्लाइट, कुछ मिनटों की मुलाकात और फिर वही रिश्ता पूरी जिंदगी का साथ बन गया. बाबुल सुप्रियो खुद बताते हैं कि 'लगभग 10 दिन बाद जब मैं फिर फ्लाइट में था तो रचना से दोबारा मुलाकात हुई. इस बार वो मुझे कुछ खास लगीं. शायद ये पहली नजर का प्यार था.” रचना शर्मा उस समय जेट एयरवेज में एयर होस्टेस थीं. पहली मुलाकात के बाद बाबुल ने शायरी के अंदाज़ में उनसे नंबर मांगा. दिलचस्प बात यह रही कि रचना ने पहले उन्हें गलत नंबर दे दिया लेकिन बाबुल ने हार नहीं मानी और आखिरकार सही नंबर देने को कहा और उन्होंने दे दिया.


शुरुआत में रचना ने इस रिश्ते को ज्यादा सीरियर नहीं लिया, लेकिन बाबुल का जुनून और लगातार कोशिशें धीरे-धीरे आखिर आसमां की मोहम्मद को जमी आना ही पड़ा. एक डेट के दौरान बाबुल उन्हें होटल ले गए, जहां उन्होंने गाना गाकर अपने दिल की बात जाहिर की. इसके बाद तो जैसे सिलसिला ही बन गया. करीब 40 दिनों तक बाबुल रोज एक नया गाना लिखकर रचना को भेजते रहे.

बाबुल ने कब की दूसरी शादी?

आखिरकार, बाबुल का यह अनोखा अंदाज़ और सच्चा प्यार रचना के दिल तक पहुंच गया और वह उनके करीब आ गईं. यही वह मोड़ था, जहां से इस कहानी ने असली रफ्तार पकड़ी. दो साल तक एक-दूसरे को समझने और डेट करने के बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया और अपनी इस फिल्मी लव स्टोरी को हमेशा के लिए एक खूबसूरत मुकाम दे दिया.

बाबुल सुप्रियो की पर्शनल लाइफ

बाबुल सुप्रियो ने कितनी शादियां की हैं?

बाबुल सुप्रियो की निजी जिंदगी में भी कई उतार-चढ़ाव आए.

पहली शादी- 1995 में रिया से

तलाक- करीब एक दशक बाद अलगाव

दूसरी शादी- 9 अगस्त 2016 को रचना शर्मा से

पहली पत्नी रिया से उनकी मुलाकात टोरंटो में एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी. इस शादी से उनकी एक बेटी शर्मीली है.

बाबुल सुप्रियो के सुपरहिट गाने कौन-कौन से हैं?

बाबुल सुप्रियो ने अपने सिंगिंग करियर में कई यादगार गाने दिए हैं-

फिल्मी गाने

“सोना सोना” – Major Saab

“चोरी चोरी चुपके चुपके” – Chori Chori Chupke Chupke

“परदेसी परदेसी” – Raja Hindustani

“ये क्या हो गया” – Hum Kisise Kum Nahin

रोमांटिक गाने

“तू मिल जा कहीं”

“मेरी ज़िंदगी में आना”

“दिल का ये हाल है”

इमोशनल गाने

“हम तुमसे ना कुछ कह पाए”

“ऐ मेरी ज़िंदगी”

ममता बनर्जी ने क्या दिया खास गिफ्ट?

शादी के दौरान एक दिलचस्प घटना सामने आई. जब बाबुल सुप्रियो को बंग भवन में कमरे नहीं मिले, तो उन्होंने ममता बनर्जी को मैसेज किया. ममता का जवाब था कि 'आपके लिए 14 कमरे बुक हो जाएंगे… यह मेरी तरफ से शादी का गिफ्ट है.'

क्या फ्लाइट सच में बाबुल के लिए ‘लकी’ रही?

खुद बाबुल सुप्रियो मानते हैं कि उनकी जिंदगी के कई अहम फैसले फ्लाइट में ही हुए-

राजनीति में एंट्री का ऑफर

भाजपा से टिकट की बात

और यहीं मिली उनकी जीवनसाथी

'30-35 हजार फीट ऊपर अजीब चीजें होती हैं… ऐसा लगता है कोई मेरी जिंदगी की स्क्रिप्ट लिख रहा है.'

विधानसभा चुनाव 2026स्टेट मिरर स्पेशल
अगला लेख