पहली नजर में ही Elizabeth को दिल दे बैठे थे Gaurav Gogoi, पत्नी का है पाकिस्तान कनेक्शन, प्यार और पॉलिटिक्स की तूफानी कहानी
असम चुनाव से पहले सियासत गरम है. गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ पर पाकिस्तान कनेक्शन के आरोपों ने विवाद बढ़ा दिया है, इसी बीच उनकी लव स्टोरी फिर चर्चा में आ गई है.
Gaurav Gogoi Elizabeth Gogoi Love Story: असम की सियासत में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले जो कहानी सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है, उसमें राजनीति, प्यार और विवाद तीनों का तगड़ा मेल दिखाई देता है. कांग्रेस के बड़े चेहरे Gaurav Gogoi और उनकी पत्नी Elizabeth Gogoi की लव स्टोरी जहां कभी चर्चा का केंद्र रही, असम के सीएम के बयानबाजी के बीच ये कभी-कभी रिश्ता राजनीतिक तूफान के बीच दीवार जैसा खड़ा हो जाता है आ रहा है.
कभी निजी जिंदगी की सादगी और इंटरनेशनल कनेक्शन के लिए जानी जाने वाली यह जोड़ी आज आरोपों के घेरे में है. तेजी से बढ़ती संपत्ति, विदेशी लिंक और कथित 'पाकिस्तान कनेक्शन' जैसे गंभीर सवालों ने इस कहानी को चुनावी मुद्दा बना दिया है.
इसी बीच असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma लगातार हमलावर रुख अपनाए हुए हैं, जबकि कांग्रेस इसे सीधा-सीधा राजनीतिक साजिश बता रही है. प्यार से शुरू हुई यह कहानी अब चुनावी जंग का हथियार बन चुकी है. जहां हर आरोप, हर बयान और हर तथ्य वोट की राजनीति से जुड़ता जा रहा है.
लव स्टोगी Tarun Gogoi के बेटे की
साल 2010 की बात है, जब असम के पूर्व मुख्यमंत्री Tarun Gogoi के बेटे गौरव गोगोई अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद संयुक्त राष्ट्र सचिवालय में इंटर्नशिप कर रहे थे. वहीं उनकी मुलाकात एलिजाबेथ कोलबर्न से हुई, जो एक स्मार्ट और बेबाक इंटर्न थीं. पहली ही नजर में गौरव गोगोई उनका दिल हार बैठे. साथ काम करते-करते दोनों के बीच दोस्ती गहरी हुई और यही दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई.
प्यार आसान नहीं था
दो अलग देशों और संस्कृतियों से आने वाले इस कपल के लिए शादी का फैसला आसान नहीं था. गौरव गोगोई के मन में यह दुविधा थी कि क्या उनका सियासी परिवार एलिजाबेथ को अपनाएगा? शुरुआत में परिवार ने हिचक दिखाई, लेकिन गौरव ने धैर्य और समझदारी से सबको मनाया. आखिरकार परिवार को उनके प्यार के आगे झुकना पड़ा.
कब हुई थी गौरव गोगोई की शादी?
काफी समझाने-बुझाने के बाद साल 2013 में दोनों की शादी धूमधाम से हुई. यह शादी सिर्फ दो लोगों का मिलन नहीं, बल्कि दो संस्कृतियों का संगम भी थी. शादी के बाद एलिजाबेथ ने खुद को पूरी तरह भारतीय संस्कृति में ढाल लिया. अक्सर वे साड़ी में नजर आती हैं. उन्होंने असमिया भाषा भी सीखी. 2014 के चुनाव में उन्होंने अपने पति के लिए प्रचार भी किया. इस कपल के दो बच्चे हैं- एक बेटा और एक बेटी. राजनीति और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाते हुए यह जोड़ी लंबे समय तक एक आदर्श कपल के रूप में देखी जाती रही है. लेकिन अब यही लव स्टोरी सियासी विवादों के बीच आ गई है, जहां आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है.
क्या है गौरव गोगोई और उनकी पत्नी की बढ़ती संपत्ति का मामला?
गौरव गोगोई के चुनावी हलफनामे के अनुसार, 2024 में जहां उनकी कुल संपत्ति 4.66 करोड़ रुपये थी, वहीं 2026 में यह बढ़कर 7.57 करोड़ रुपये हो गई है. उनकी चल संपत्ति 38.30 लाख से बढ़कर 72.59 लाख रुपये हो गई, जबकि अचल संपत्ति मामूली बढ़त के साथ 2.49 करोड़ रुपये तक पहुंची. सबसे ज्यादा चर्चा उनकी पत्नी एलिजाबेथ गोगोई की संपत्ति को लेकर है, जिनकी चल संपत्ति 2.03 करोड़ से बढ़कर 4.36 करोड़ रुपये हो गई है. उनके पास यूके समेत विभिन्न बैंक खातों में बड़ी रकम जमा बताई गई है.
पाकिस्तान कनेक्शन के आरोप क्यों बने बड़ा मुद्दा?
मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma ने एलिजाबेथ गोगोई पर पाकिस्तान के एक कथित ISI लिंक वाले नेटवर्क से जुड़ाव के आरोप लगाए हैं. आरोप है कि उन्होंने पाकिस्तान में काम किया और वहां कई बार यात्रा की. इसके साथ ही, एक पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख के साथ उनके संबंधों को भी जांच के दायरे में लाया गया है. राज्य सरकार इस पूरे मामले की जांच के लिए SIT गठित करने पर विचार कर रही है, जबकि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ UAPA के तहत केस दर्ज किया गया है.
एलिजाबेथ गोगोई कौन हैं और क्यों चर्चा में हैं?
एलिजाबेथ गोगोई (कोलबर्न) का जन्म ब्रिटेन में हुआ और उन्होंने London School of Economics से पढ़ाई की है. उन्होंने जलवायु नीति और अंतरराष्ट्रीय विकास के क्षेत्र में काम किया है और CDKN जैसी संस्थाओं से जुड़ी रही हैं. वर्तमान में वह ऑक्सफोर्ड पॉलिसी मैनेजमेंट इंडिया में सीनियर कंसल्टेंट के रूप में कार्यरत हैं.
Gaurav Gogoi का राजनीतिक किस्सा
43 वर्षीय गौरव गोगोई, पूर्व मुख्यमंत्री Tarun Gogoi के बेटे हैं और तीन बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं. उन्होंने 2024 में जोरहाट सीट से जीत दर्ज की थी और अब पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं. कांग्रेस उन्हें मुख्यमंत्री पद के चेहरे के रूप में भी पेश कर रही है. असम की राजनीति में और कौन-कौन से विवाद गर्म हैं?
2026 में असम की सियासत कई विवादों से घिरी रही है.
मुख्यमंत्री पर जमीन कब्जाने के आरोप
'मिया' टिप्पणी पर विवाद
AI वीडियो को लेकर बवाल
नेताओं के ऑडियो क्लिप और भ्रष्टाचार के आरोप
इन सभी घटनाओं ने चुनावी माहौल को और अधिक संवेदनशील बना दिया है.
कांग्रेस का जवाब क्या है?
गौरव गोगोई ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें 'हास्यास्पद और राजनीतिक रूप से प्रेरित' बताया है. कांग्रेस नेता Jairam Ramesh ने इसे 'स्मियर कैंपेन' करार दिया और कहा कि भाजपा असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है. गोगोई ने यह भी साफ किया है कि वह अपने परिवार की छवि खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे.




