Begin typing your search...

बंगाल के बैरकपुर में ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए बड़े-बड़े पत्थर; पूर्व CM बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता- VIDEO

बैरकपुर में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की गाड़ी पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया है. ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि पुलिस के सामने उनकी कार पर बड़े पत्थर फेंके गए और खिड़की खुली होती तो गंभीर चोट लग सकती थी. वहीं, बीजेपी ने घटना की निंदा की है.

Mamata Banerjee Car Attack in Barrackpore
X

Mamata Banerjee Car Attack in Barrackpore: पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में पूर्व मुख्यमंत्री और TMC प्रमुख ममता बनर्जी की गाड़ी पर हमला किया गया. ममता बनर्जी के मुताबिक, उत्तर 24 परगना में एक TMC कार्यकर्ता से मिलने जाते समय पुलिस के सामने उनकी कार पर बड़े-बड़े पत्थर फेंके गए.

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि हमला इतना गंभीर था कि अगर कार की खिड़कियां खुली होतीं तो उनके सिर पर गंभीर चोट लग सकती थी. उन्होंने इस घटना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए.

TMC कार्यकर्ता से मिलने जा रही थीं ममता

घटना उस वक्त की बताई जा रही है जब ममता बनर्जी उत्तर 24 परगना में एक TMC कार्यकर्ता से मिलने जा रही थीं. इसी दौरान उनकी गाड़ी को कथित तौर पर निशाना बनाया गया. ममता बनर्जी का कहना है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने उनकी कार पर बड़े पत्थर फेंके. वीडियो में भी पत्थर फेंके जाने की पुष्टि हुई है.

पूर्व मुख्यमंत्री के मुताबिक, यह सब पुलिस की मौजूदगी में हुआ. उन्होंने दावा किया कि पथराव इतना तेज था कि कार की खिड़कियां खुली होतीं तो उन्हें गंभीर चोट लग सकती थी. ममता बनर्जी ने कहा कि पत्थर सीधे उनकी गाड़ी पर फेंके गए. हमले की गंभीरता को देखते हुए यह महज विरोध-प्रदर्शन का मामला नहीं माना जा सकता.

ममता के आरोपों पर BJP का क्या कहना है?

घटना के बाद बीजेपी की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई. पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने ममता बनर्जी की गाड़ी पर हुए कथित हमले की निंदा की. उन्होंने साफ कहा कि अगर किसी ने पूर्व मुख्यमंत्री की गाड़ी पर पत्थर फेंके, कीचड़ उछाला या चप्पल फेंकी, तो बीजेपी इस तरह के व्यवहार का समर्थन नहीं करती.

समिक भट्टाचार्य ने यह भी कहा कि इस घटना में किसी बीजेपी कार्यकर्ता के शामिल होने की बात सामने नहीं आई है. उन्होंने कहा कि किसी भी पूर्व मुख्यमंत्री, खासकर राज्य की महिला पूर्व मुख्यमंत्री के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं होना चाहिए. उनके मुताबिक, ऐसी घटनाओं से पश्चिम बंगाल की छवि खराब होती है.

BJP बोली- दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए

समिक भट्टाचार्य ने कहा कि अगर घटना वास्तव में हुई है तो पुलिस को मामले में तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कदम उठाया जाना चाहिए. इस बयान के जरिए बीजेपी ने एक तरफ घटना की निंदा की, वहीं दूसरी तरफ ममता बनर्जी की सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की हिंसा या हमले को गलत बताया.

राजनीतिक टकराव के बीच बढ़ी सियासी हलचल

पश्चिम बंगाल की राजनीति में TMC और BJP के बीच लंबे समय से तीखा राजनीतिक संघर्ष देखने को मिलता रहा है. ऐसे में ममता बनर्जी की गाड़ी पर कथित पथराव की घटना ने राज्य में राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है.

किसने किया हमला?

हालांकि, घटना के पीछे कौन लोग थे और उनके मकसद क्या थे, इसकी तस्वीर जांच के बाद ही साफ होगी. फिलहाल ममता बनर्जी ने हमले को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि बीजेपी ने घटना से खुद को अलग करते हुए इसकी निंदा की है. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या पुलिस जांच में हमले के पीछे शामिल लोगों की पहचान हो पाती है और क्या इस घटना के लिए किसी राजनीतिक संगठन या व्यक्ति की जिम्मेदारी सामने आती है.

ममता बनर्जी
अगला लेख