Begin typing your search...

मेहसाणा में गड्ढा खोद रहे मजदूरों पर गिरी दीवार, अब तक 7 लोगों की मौत; बचाव अभियान जारी

हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। कडी थाने के निरीक्षक प्रह्लाद सिंह वाघेला ने बताया कि जसलपुर गांव में एक फैक्टरी के लिए भूमिगत टैंक बनाने के लिए कई मजदूर गड्ढा खोद रहे थे, तभी मिट्टी धंस गई। इस दौरान पहले मिट्टी धंसी और बाद में दीवार भी भरभरा कर गिर गई।

मेहसाणा में गड्ढा खोद रहे मजदूरों पर गिरी दीवार, अब तक 7 लोगों की मौत; बचाव अभियान जारी
X
( Image Source:  ANI )
नवनीत कुमार
Edited By: नवनीत कुमार

Published on: 12 Oct 2024 5:47 PM

गुजरात के मेहसाणा जिले में एक निजी कंपनी की दीवार गिर गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। कडी थाने के निरीक्षक प्रह्लाद सिंह वाघेला ने बताया कि जसलपुर गांव में एक फैक्टरी के लिए भूमिगत टैंक बनाने के लिए कई मजदूर गड्ढा खोद रहे थे, तभी मिट्टी धंस गई। इस दौरान पहले मिट्टी धंसी और बाद में दीवार भी भरभरा कर गिर गई।

यह घटना जिला मुख्यालय से लगभग 37 किलोमीटर दूर कडी कस्बे के पास हुई। अभी तक सात शव बरामद कर लिए गए हैं। कुछ और मजदूरों के दबे होने की आशंका है। अभी भी बचाव अभियान जारी है। बचाव दल मलबे के नीचे दबे और मजदूरों के शवों को बरामद करने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं।

बता दें, फैक्‍ट्री में टैंक बनाने के लिए मजदूर खुदाई का काम चल रहे थे, उसी वक्‍त पहले मिट्टी धंसी और बाद में दीवार भी गिर गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मजदूरों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। स्‍थानीय प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि हादसे की वजहों की जांच की जा रही है।

निकाले जा चुके हैं 7 शव

इस हादसे को लेकर पुलिस इंस्पेक्टर प्रह्लाद सिंह वघेला ने बताया कि अब तक 7 शव बरामद किए जा चुके हैं और हमें आशंका है कि तीन से चार अन्य मजदूर अब भी दबे हो सकते हैं। निर्माण का काम किसी प्राइवेट कंपनी के द्वारा किया जा रहा था।

जेसीबी से हटाई जा रही मिट्टी

इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। साथ ही मृतकों के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। फिलहाल जेसीबी की मदद से मिट्टी हटाई जा रही है और मिट्टी में दबे मजदूरों को निकालने का काम किया जा रहा है। साथ यह भी देखा जा रहा है कि इस तरह की घटना दोबारा नहीं हो।

पीएम मोदी ने जताया शोक

इस हादसे पर पीएम मोदी ने शोक जताया है। उन्होंने कहा कि गुजरात के मेहसाणा में दीवार गिरने से हुई दुर्घटना अत्यंत दुखद है। इसमें जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहन करने का संबल प्रदान करे। इसके साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव सहायता में जुटा है।" मृतक के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपये दिए जाएंगे और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

अगला लेख