Tamil Nadu Result 2026: विजय का फर्स्ट डे फर्स्ट शो सुपरहिट, DMK-AIADMK को पछाड़ा, सरकार से कितनी दूर TVK?
तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर हो रहा है. अभी जो रुझान सामने आए हैं, उससे TVK सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. हालांकि, बहुमत से नंबर अभी दूर है. वहीं DMK तीसरे स्थान पर और AIADMK दूसरे नंबर पर बनी हुई है.
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना सोमवार सुबह 8 बजे से जारी है. अभी तक के रुझानों से तमिल राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है. अभिनेता से नेता बने थलपति विजय की पार्टी प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. अभी तक मिले रुझानों में टीवीके 110 सीटों पर आगे है. एआईएडीएमके 69 और डीएमके 57 सीटों पर आगे है. जो रुझान मिल रहे हैं, उसकी अभी तक किसी ने कल्पना नहीं की थी कि डीएमके की इतनी बड़ी हार होगी. कहने का मतलब यह है कि शुरुआती आंकड़ों ने राजनीतिक समीकरणों को हिलाकर रख दिया है.
क्या शुरुआती रुझान तमिल राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत हैं?
आमतौर पर तमिलनाडु में DMK और AIADMK के बीच होने वाला सीधा मुकाबला इस बार त्रिकोणीय हो गया है, जिसमें अभिनेता विजय की पार्टी TVK ने जबरदस्त एंट्री की है. सिर्फ एंट्री ही नहीं, सबसे आगे चल रही है. जबकि सत्ताधारी DMK को बड़ा झटका लगता दिख रहा है और वह तीसरे स्थान पर फिसलती नजर आ रही है. वहीं AIADMK दूसरे स्थान पर मजबूती से बनी हुई है. यह स्थिति तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत मानी जा रही है.
विजय के पीछे जेन जैड का कितना हाथ?
पहली बार चुनावी मैदान में उतरी TVK ने कई सीटों पर अप्रत्याशित बढ़त बनाई है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अभिनेता विजय की लोकप्रियता और जेन जैड वोटर्स का झुकाव इस प्रदर्शन की बड़ी वजह हो सकता है. वहीं DMK, जिसने 2021 में सत्ता हासिल की थी, इस बार रुझानों में पिछड़ती नजर आ रही है. दूसरी तरफ AIADMK ने अपनी परंपरागत पकड़ बनाए रखने की कोशिश की है. अब सभी की नजर इस बात पर है कि क्या TVK अपनी बढ़त को अंतिम नतीजों में बदल पाएगी या फिर DMK-AIADMK अपनी स्थिति को मजबूत कर वापसी करेंगे.
TVK इतनी तेजी से आगे क्यों निकली?
शुरुआती रुझानों में TVK की बढ़त को अभिनेता विजय की लोकप्रियता और युवा वोट बैंक से जोड़कर देखा जा रहा है.
DMK को इस बार सबसे बड़ा झटका क्यों लगा?
सत्ताधारी होने के बावजूद DMK कई सीटों पर पीछे चल रही है, जिससे सत्ता विरोधी लहर का संकेत मिल रहा है.
AIADMK की स्थिति कितनी मजबूत है?
AIADMK दूसरे स्थान पर बनी हुई है और कई क्षेत्रों में उसने अपनी पारंपरिक पकड़ बनाए रखी है.
क्या TVK सच में सत्ता की रेस में आ गई है?
रुझानों में बढ़त जरूर है, लेकिन अंतिम नतीजे ही तय करेंगे कि TVK सरकार बना पाएगी या नहीं.
तमिलनाडु में इस बार मुकाबला कितना अलग है?
इस बार मुकाबला दो नहीं बल्कि तीन ताकतों के बीच है, जिससे राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं.
कौन हैं थलपति विजय?
Thalapathy Vijay, जिनका असली नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है, भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय और बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं. वे मुख्य रूप से तमिल सिनेमा में काम करते हैं और 1990 के दशक से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने के बाद धीरे-धीरे साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में शामिल हो गए. उन्हें उनके फैंस “थलपति” यानी “कमांडर” के नाम से बुलाते हैं.
विजय ने अपने करियर की शुरुआत एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी और बाद में बतौर लीड एक्टर उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दीं, जिनमें Ghilli, Thuppakki, Mersal, Bigil, Master और Leo जैसी फिल्में शामिल हैं. उनकी खासियत उनकी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस, शानदार डांसिंग स्टाइल और मास-एंटरटेनर फिल्मों की वजह से है, जिसके कारण उनकी फैन फॉलोइंग भारत ही नहीं बल्कि विदेशों तक फैली हुई है.
हाल के वर्षों में उन्होंने राजनीति में भी कदम रखा है और अपनी पार्टी TVK (Tamilaga Vettri Kazhagam) के जरिए चर्चा में बने हुए हैं. फिल्मों के साथ-साथ उनकी राजनीतिक एंट्री ने उन्हें और भी ज्यादा सुर्खियों में ला दिया है.




