'महज एक 'Quote', डर गई सरकार', संसद में राहुल गांधी के 5 दमदार वीडियो से हिला सोशल मीडिया
लोकसभा में राहुल गांधी जब-जब सरकार से सवाल पूछकर घेरने की कोशिश करते हैं तो अक्सर हंगामा देखने को मिलता है. ऐसा ही कुछ सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान देखने को मिला.
rahul gandhi Quote Naravane Book
लोकसभा में राहुल गांधी जब-जब सरकार से सवाल पूछकर घेरने की कोशिश करते हैं तो अक्सर हंगामा देखने को मिलता है. ऐसा ही कुछ सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान देखने को मिला. अपनी स्पीच की शुरुआत में जैसे ही राहुल गांधी ने पूर्व आर्मी चीफ एमएम नरवणे की किताब के एक कोट का जिक्र किया, मानों सदन में भूचाल सा आ गया.
इसके बाद क्या था लोकसभा स्पीकर से लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह तक भड़कते हुए नजर आए. बावजूद इसके राहुल गांधी सरकार से चीन को लेकर सवाल करने से नहीं रुके. अब सोशल मीडिया पर राहुल गांधी के 5 ऐसे दमदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनपर यूजर्स के भी रिएक्शन सामने आ रहे हैं.
किस 'Quote' से डरी सरकार?
कांग्रेस नेता आलोक शर्मा ने एक्स पर पोस्ट शेयर करके लिखा कि 'सिर्फ एक Quote से पूरी सरकार डर गई!' उन्होंने संसद से राहुल गांधी की वीडियो शेयर की है.
@ashpak_Hussain7 नाम के यूजर ने पोस्ट शेयर करके लिखा कि 'जब राहुल गांधी सच बोलते हैं, तो मोदी के मनगढ़ंत किस्से टिक नहीं पाते. आज संसद में भारत की असलियत सामने आने वाली है.'
@DivyaMaderna नाम के यूजर ने लिखा कि विपक्ष का काम सवाल पूछना है और सरकार का काम शोर मचाना नहीं बल्कि जवाब देना है. जनरल नरवणे जी की किताब के एक कोट मात्र से पूरी कैबिनेट का परेशान हो जाना कई सवाल खड़े करता है.
@savedemocracyI नाम के यूजर्स ने लिखा 'संसद में राहुल गांधी ने अकेले दम पर सरकार और मंत्रियों को घेरा. बीजेपी ने कांग्रेस की राष्ट्रभक्ति पर सवाल खड़े किए. राहुल गांधी ने जोरदार जवाब देना शुरू किया.'
@SamKhasa_ नाम के यूजर ने लिखा कि 'मध्यम वर्ग ने हर बार सरकार का साथ दिया। थाली बजाई, मोबाइल की लाइट जलाई और नोटबंदी के समय लाइन में भी खड़ा रहा. लेकिन इस बजट में मध्यम वर्ग को नुकसान पहुंचा है.'





