Begin typing your search...

क्या है Excellency का मतलब, कब और किसके लिए होता है इसका यूज, मोदी-ट्रंप की मुलाकात से चर्चा में

मोदी-ट्रंप मुलाकात के बाद "Excellency" शब्द चर्चा में आ गया है. यह एक सम्मानजनक संबोधन है, जिसका इस्तेमाल दुनिया भर में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राजदूत और अन्य बड़े पदों पर बैठे लोगों के लिए किया जाता है.

narendra modi
X

क्या है Excellency का मतलब 

( Image Source:  x-@narendramodi )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 18 Jun 2026 1:22 PM IST

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात के दौरान "Excellency" शब्द चर्चा का विषय बन गया. सोशल मीडिया पर एक वीडियो को लेकर बहस छिड़ गई, जिसमें मोदी ट्रंप को संबोधित करते हुए बार-बार "Excellency" कहते सुनाई देते हैं, जबकि इंटरप्रेटर "Mister President" का इस्तेमाल करता नजर आता है.

हालांकि, कुछ लोग उन्हें बार-बार इस शब्द बोलने के लिए ट्रोल कर रहे हैं. इसके बाद लोगों के मन में सवाल उठने लगे कि आखिर Excellency का मतलब क्या होता है और इसका इस्तेमाल किन लोगों के लिए किया जाता है. दरअसल, "Excellency" कोई आम शब्द नहीं है. यह सम्मान दिखाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला खास शब्द है, जो दुनिया भर में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राजदूत और बड़े सरकारी अधिकारियों जैसे ऊंचे पदों पर बैठे लोगों के लिए बोला जाता है.

क्या होता है Excellency का मतलब?

एक्सीलेंसी एक अंग्रेजी शब्द है, जिसका इस्तेमाल किसी बड़े और महत्वपूर्ण पद पर बैठे व्यक्ति को सम्मान देने के लिए किया जाता है. जब किसी को "यॉर एक्सीलेंसी" कहा जाता है, तो इसका मतलब होता है कि उस व्यक्ति के पद, जिम्मेदारी और सम्मान को खास इज्जत दी जा रही है. आमतौर पर यह शब्द राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राजदूत और अन्य सीनियर ऑफिसर के लिए इस्तेमाल किया जाता है.

किन लोगों के लिए किया जाता है इसका इस्तेमाल?

इंटरनेशनल प्रोटोकॉल के अनुसार "यॉर एक्सीलेंसी" या "हीज/हर एक्सीलेंसी" का इस्तेमाल कई हाई रैकिंग व्यक्तियों के लिए किया जाता है. इनमें राष्ट्राध्यक्ष, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, राजदूत और कुछ धार्मिक पदाधिकारी शामिल हो सकते हैं. कई देशों में विदेशी रिप्रजेंटिव और डिप्लोमैट ऑफिशियल के लिए बोला जाता है.

क्या अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए भी कहा जा सकता है एक्सीलेंसी?

कूटनीतिक परंपराओं में अमेरिकी राष्ट्रपति जैसे राष्ट्राध्यक्षों के लिए "यॉर एक्सीलेंसी" कहना गलत नहीं माना जाता है. हालांकि अमेरिका के भीतर आमतौर पर "मिस्टर प्रेजीडेंट" ज्यादा बोला जाता है. यही वजह है कि कई ऑफिशियल ट्रांसलेशन में "मिस्टर प्रेजीडेंट" का इस्तेमाल किया जाता है.

अगला लेख