Begin typing your search...

संचिता उगले केस में WhatsApp चैट आई सामने, भाई के दावों ने फिर उठाए इंडस्ट्री पर सवाल; सुशांत सिंह राजपूत से क्यों हो रही है तुलना?

X
Sanchita Ugale की मौत का Sushant Singh Rajpoot से क्या है कनेक्शन, भाई क्या बोला | Bollywood News

टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें उनके और साइकोलॉजिस्ट के बीच कथित WhatsApp चैट का दावा किया जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, मौत से कुछ महीने पहले संचिता भावनात्मक और मानसिक तनाव से गुजर रही थीं. हालांकि, इस चैट और इससे जुड़े दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. संचिता की मौत के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं. कुछ लोग इस मामले की तुलना दिवंगत अभिनेता Sushant Singh Rajput से कर रहे हैं, क्योंकि दोनों घटनाओं को जून महीने से जोड़ा जा रहा है. संचिता के भाई ने भी दावा किया है कि उनकी बहन पर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के दबाव का असर पड़ा. उन्होंने कहा कि जिस तरह सुशांत की मौत ने सवाल खड़े किए थे, उसी तरह संचिता के मामले में भी कई पहलुओं की जांच जरूरी है. फिलहाल मामले से जुड़े दावों और चर्चाओं के बीच जांच और आधिकारिक जानकारी का इंतजार है.


अगला लेख