Begin typing your search...

शिक्षा के मंदिर के गुरु बने हैवान! 7वीं क्लास की छात्रा का 1 साल तक होता रहा रेप, महिला टीचर करती थी आरोपियों की मदद

ओडिशा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां तीन स्कूल के टीचर्स और एक चपरासी सातवीं क्लास की छात्रा का 1 साल से ज्यादा वक्त से रेप कर रहे थे. इस पूरी घटना को अंजाम देने में एक महिला टीचर उनकी मदद करती थी.

शिक्षा के मंदिर के गुरु बने हैवान! 7वीं क्लास की छात्रा का 1 साल तक होता रहा रेप, महिला टीचर करती थी आरोपियों की मदद
X
( Image Source:  AI GENERATED IMAGE- SORA )

Odisha Girl Raped: स्कूल में अपने बच्चे को भेजते वक्त माता-पिता सुनिश्चित हो जाते हैं कि वहां हमारा बच्चा महफूज़ है और उसे किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होने वाली है. अगर कोई समस्या आती भी है तो टीचर्स उसकी मदद के लिए है. क्या हो जब टीचर्स की दरिंदे बन जाएं? कुछ ऐसा ही मामला ओडिशा से सामने आया है. जहां एक सातवीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा का स्कूल के टीचर्स और एक चपरासी के ज़रिए रेप किया जा रहा था.

एक निजी इंग्लिश मीडियम स्कूल में एक छोटी बच्ची का 1 साल से ज्यादा वक्त से रेप होता रहा. मामला सामने आया तो पुलिस ने चार स्कूल टीचर्स और एक चपरासी को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में एक महिला भी शामिल है, जो लगातार इन दरिंदों को बचाने की कोशिश में जुटी हुई थी.

कैसे आया मामला सामने?

यह मामला तब सामने आया जब पीड़ित लड़की ने पिछले महीने अपनी माँ को अपनी पूरी पीड़ा बताई. इसके बाद परिवार ने 18 फरवरी को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलने के एक दिन बाद सीडब्ल्यूसी के सदस्य स्कूल पहुंचे और इस घटना की जांच की. उन्होंने इसे बहुत सेंसिटिव मामला मानते हुए बेहद गंभीरता के साथ मामले की जांच की.

पुलिस ने क्या लिया एक्शन?

पुलिस ने बच्चों का यौन शोषण से संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है. केंद्रपाड़ा के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ कटारिया ने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है और स्कूल से जुड़े पांच आरोपियों को नामजद करके गिरफ्तार किया गया है. इन आरोपियों को आज यानी रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा.

एसपी ने कहा,"यह बेहद सेंसिटिव मामला है, इसलिए हम मुख्यालय से क्राइम अगेंस्ट वुमन टीम के वरिष्ठ अधिकारियों को भेज रहे हैं जो जांच की निगरानी और रिव्यू करेंगे." पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मामले में सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पूरी तरह पालन किया जा रहा है.

कैसे देते रहे घटना को अंजाम?

आरोप है कि शिक्षकों ने लंबे समय तक लड़की के साथ बार-बार बलात्कार किया. कुछ अन्य शिक्षकों, जिसमें एक महिला शिक्षक भी शामिल है, ने आरोपियों की मदद की और उन्हें बचाने की कोशिश की. आरोपियों ने लड़की को धमकाया था कि वह किसी को इस बारे में न बताए.

स्कूल पर क्या लग रहे हैं इल्जाम?

परिवार का आरोप है कि स्कूल प्रशासन को जानकारी देने के बावजूद उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की. वहीं स्कूल के प्रिंसिपल ने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी तब मिली जब परिवार ने सीडब्ल्यूसी में शिकायत दर्ज कराई. प्रिंसिपल का कहना है कि डिटेल जांच के बाद बी सच्चाई सामने आ पाएगी.

IndiaIndia News
अगला लेख