Begin typing your search...

सिया के परिवार ने छुपाई ये बात, होने वाली बहू की किस आदत से नाराज थीं केतन की मां; खुद किया खुलासा

केतन अग्रवाल की मौत के बाद उनकी मां रेखा ने सिया और उनके परिवार पर आरोप लगाया है. केतन की मां का कहना है कि सिया शराब पीती थी और उन्होंने उसे इसके लिए मना किया था. वहीं सिया के परिवार ने उनसे ये बात छुपाई थी.

ketan agarwal mother Blame siya goyal
X

ketan agarwal mother Blame siya goyal

( Image Source:  X/ @Vishii14 )

जिस घर में कुछ महीनों बाद शहनाइयां गूंजने वाली थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है. परिवार अपने बेटे की शादी की तैयारियों में जुटा था, लेकिन अचानक हुई एक घटना ने उनकी खुशियों को हमेशा के लिए छीन लिया. पुणे के केतन अग्रवाल की संदिग्ध मौत के मामले में जब पुलिस जांच आगे बढ़ी तो जो सच सामने आया, उसने सभी को हैरान कर दिया.

शुरुआत में इस घटना को एक दुर्घटना माना जा रहा था. बताया गया था कि अपनी मंगेतर सिया गोयल के जन्मदिन के मौके पर लोहागढ़ ट्रेकिंग पर गए केतन की फिसलने से मौत हो गई. हालांकि, पुलिस जांच में सामने आए सबूतों के बाद मामला पूरी तरह बदल गया और अब यह एक कथित हत्या के मामले के रूप में सामने आया है.

सिया को लेकर क्या बोलीं केतन की मां?

केतन के घर लौटने की बजाय उसका शव मिलने से परिवार गहरे सदमे में है. मां रेखा अग्रवाल अब भी इस दर्दनाक घटना को स्वीकार नहीं कर पा रही हैं। उनका कहना है कि जिस युवती को परिवार अपनी बहू के रूप में अपनाने की तैयारी कर रहा था, उसी पर उनके बेटे की हत्या का आरोप लगा है.

रेखा अग्रवाल ने कहा "सिया हमारे घर दो-तीन बार आई थी. एक बार पूजा के लिए और दो-तीन बार खाने के लिए. मैंने उसे साफ-साफ कह दिया था कि हमारे घर में शराब पीना मना है और मैं तुम्हें पार्टियों में भी नहीं जाने दूंगी लेकिन इसके बावजूद सिया शराब पीती थी और उसके माता-पिता ने यह बात हमसे छुपाई."

क्या है केतन की मां की मांग?

केतन की मां ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए आरोप लगाया कि सिया गोयल और उसके कथित साथी चेतन चौधरी ने मिलकर उनके बेटे की हत्या की योजना बनाई थी. उन्होंने दोनों आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग की है. परिवार का कहना है कि यह कोई दुर्घटना नहीं थी, बल्कि सुनियोजित साजिश का हिस्सा थी, जिसके कारण उनके बेटे की जान गई.

पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को जानकारी दी कि मामले में गिरफ्तार किए गए सिया गोयल और चेतन चौधरी को अदालत ने 29 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है. जांच एजेंसियां अब पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने और हत्या के पीछे के संभावित कारणों का पता लगाने में जुटी हुई हैं.

अगला लेख