Begin typing your search...

Aaj ki Taaza Khabar: AI समिट प्रदर्शन मामले में यूपी और एमपी में दिल्‍ली पुलिस की छापमारी, एक शख्‍स को हिरासत में लिया गया

Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. सोमवार 23 Feb 2025 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्‍या-क्‍या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.

Aaj ki Taaza Khabar: AI समिट प्रदर्शन मामले में यूपी और एमपी में दिल्‍ली पुलिस की छापमारी, एक शख्‍स को हिरासत में लिया गया
X
समी सिद्दीकी
Edited By: समी सिद्दीकी

Updated on: 23 Feb 2026 10:15 AM IST


Live Updates

  • 23 Feb 2026 10:15 AM

    AI समिट प्रदर्शन मामले में यूपी और एमपी में दिल्‍ली पुलिस की छापमारी, एक शख्‍स को हिरासत में लिया गया

  • 23 Feb 2026 9:53 AM

    AI समिट के दौरान शर्टलेस प्रदर्शन करने वालों में से दो कार्यकर्ता रिहा

    दिल्ली पुलिस ने भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट के दौरान प्रदर्शन करने के आरोप में हिरासत में लिए गए इंडियन यूथ कांग्रेस के दो सदस्यों को तिलक मार्ग थाने से रिहा कर दिया है. पुलिस ने एक अन्य यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता को अभी भी हिरासत में रखा है. बाकी प्रदर्शनकारियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है.

  • 23 Feb 2026 9:37 AM

    दिल्ली के दो बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, आर्मी पब्लिक स्कूल और एयरफोर्स बाल भारती स्कूल में अलर्ट

    दिल्‍ली के धौला कुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्‍कूल और लोधी रोड स्थित एयर फोर्स बाल भारती स्‍कूल को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इसके बाद दोनों स्कूलों में हड़कंप मच गया और सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत सूचना दी गई. सूचना मिलते ही दमकल विभाग और सुरक्षा टीमें मौके पर पहुंचीं और पूरे परिसर की तलाशी ली गई. फिलहाल अब तक किसी भी तरह की संदिग्ध या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई है.

  • 23 Feb 2026 9:24 AM

    दिल्ली में चाकू घोंपकर शख्स की हत्या, 3 नाबालिग गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस के अनुसार, रात करीब 9 बजे मंगोलपुरी इलाके से एक लड़के को चाकू मारने की सूचना पीसीआर कॉल के जरिए मिली. घायल लड़के का नाम लालू था, जो अपने एक रिश्तेदार के साथ एक स्टॉल पर काम करता था. पुलिस ने बताया कि पीड़ित और आरोपियों के बीच पहले मामूली कहासुनी हुई, जो बाद में झगड़े में बदल गई. इसी दौरान आरोपियों ने लालू को चाकू मार दिया. इस मामले में तीनों नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया गया है और वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है. इलाज के दौरान घायल की मौत हो गई.

  • 23 Feb 2026 9:03 AM

    कोलकाता के अपोलो अस्पताल के बाहर के दृश्य सामने आए, पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का निधन

    कोलकाता स्थित साल्ट लेक इलाके में बने अपोलो अस्‍पताल के बाहर के दृश्य सामने आए हैं, जहां पूर्व रेल मंत्री और तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय ने बीती रात अंतिम सांस ली. मुकुल रॉय के निधन की खबर फैलते ही अस्पताल के बाहर समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने लगी. सुरक्षा के मद्देनज़र इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है. राजनीतिक गलियारों में उनके निधन से शोक की लहर है. विभिन्न दलों के नेताओं ने उन्हें अनुभवी राजनीतिज्ञ बताते हुए श्रद्धांजलि दी है. माना जाता है कि मुकुल रॉय लंबे समय से बीमार चल रहे थे और इलाज के दौरान ही उनका निधन हुआ.

  • 23 Feb 2026 8:37 AM

    राजकोट के जंगलेश्वर इलाके में बड़ा बुलडोज़र एक्शन, 1,489 मकानों पर कार्रवाई शुरू

    राजकोट के जंगलेश्वर इलाके में आज से बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. इस अभियान के तहत कुल 1,489 मकानों पर कार्रवाई की जा रही है. नगर निगम द्वारा टीपी रोड (टाउन प्लानिंग रोड) और नदी किनारे बने अवैध निर्माणों को हटाया जा रहा है. डिमोलिशन की प्रक्रिया कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच की जा रही है और इलाके में फिलहाल माहौल शांतिपूर्ण बना हुआ है. प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई शहर के विकास और नदी क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने के उद्देश्य से की जा रही है.

  • 23 Feb 2026 8:19 AM

    पोखरा से काठमांडू जा रही बस नदी में गिरी, 18 लोगों की मौत

    नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. पोखरा से काठमांडू जा रही एक यात्री बस धादिंग जिले में त्रिशूली नदी में गिर गई. बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे. यह हादसा काठमांडू से करीब 90 किलोमीटर पश्चिम में पृथ्वी हाईवे पर गजुरी के पास रात करीब 1:15 से 1:30 बजे के बीच हुआ. 

  • 23 Feb 2026 8:00 AM

    मेक्सिको में भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

    मेक्सिको स्थित भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर वहां रह रहे सभी भारतीय नागरिकों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है. दूतावास ने कहा है कि देश में जारी सुरक्षा अभियानों के चलते कई जगहों पर सड़कों की नाकाबंदी और आपराधिक गतिविधियां देखी जा रही हैं.

    एडवाइजरी के मुताबिक, जालिस्को राज्य (प्यूर्टो वल्लार्टा, चापाला और गुआडालाजारा क्षेत्र), तामाउलिपास राज्य (रेनोसा और अन्य नगर पालिकाएं), मिचोआकान, गुरेरो और नुएवो लियोन राज्यों में रहने वाले भारतीय नागरिक अगले नोटिफिकेशन तक सुरक्षित स्थानों पर ही रहें.

    दूतावास ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे पुलिस गतिविधि वाले क्षेत्रों से दूर रहें, अपने आसपास के माहौल के प्रति सतर्क रहें, सुरक्षित स्थान पर शरण लें और अत्यावश्यक न हो तो बाहर आने-जाने से बचें.

  • 23 Feb 2026 7:56 AM

    टेमासेक के अध्यक्ष टीओ ची हीन से मिले योगी आदित्यनाथ

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिंगापुर में टेमासेक के अध्यक्ष टीओ ची हीन और उनकी टीम से मुलाकात की है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, 'डेटा सेंटर, लॉजिस्टिक्स हब, नवीकरणीय ऊर्जा और इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर सहित अलग-अलग सेक्टर्स में उत्तर प्रदेश में इनवेस्टमेंट की संभावनाओं पर चर्चा की गई. ग्लोबल इनवेस्टर्स के लिए राज्य के नीतिगत ढांचे और जल्द मंजूरी पर रोशनी डाली गई."

IndiaIndia News
अगला लेख