Aaj ki Taaza Khabar: दिल्ली-एनसीआर में बारिश, बदल गया मौसम का मिजाज
Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. बुधवार 18 फरवरी 2026 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्या-क्या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.
Live Updates
- 18 Feb 2026 9:18 AM
UP बोर्ड परीक्षा शुरू: छात्रों ने दिखाया उत्साह, पहले पेपर के लिए तैयारी पूरी
उत्तर प्रदेश में आज कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गईं. प्रयागराज के शिव चरण दास कन्हैया लाल इंटर कॉलेज के बाहर छात्रों और अभिभावकों में हलचल रही. छात्र गौरव ने कहा, "आज हमारा पहला पेपर है, हमने अच्छी तैयारी की है, देखते हैं पेपर कैसा आता है."
- 18 Feb 2026 9:14 AM
पप्पू यादव का राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं पर हमला: देश, किसान और युवाओं की चिंता कहां?
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कांग्रेस नेताओं, खासकर राहुल गांधी और मणि शंकर अय्यर, पर सवाल उठाया. उनका कहना है कि क्या ये नेता देश, किसानों, युवाओं और भविष्य की गंभीर समस्याओं पर ध्यान दे रहे हैं या नहीं.
- 18 Feb 2026 8:25 AM
7 स्टेट सिविल सर्विस अधिकारियों को प्रमोट करके बनाया गया IAS
बिलासपुर के मुख्य आयुक्त संदीप अग्रवाल, दुर्ग नगर आयुक्त सुमित अग्रवाल, सौमिल चौबे, तीर्थराज अग्रवाल, बीबी पंचभाई, लीना कोसम और आशीष टिकारीहा सहित सात राज्य सिविल सेवा अधिकारियों को पदोन्नत कर आईएएस में नियुक्त किया गया है.
- 18 Feb 2026 8:22 AM
दिल्ली में बारिश की दस्तक
राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में भारी बारिश; मोती बाग से दृश्य.





