Aaj ki Taaza Khabar: पाकिस्तानी हमले से आग बबूला हुआ तालिबान, बोला-अब डिप्लोमेसी का टाइम खत्म
Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. मंगलवार 17 मार्च 2026 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्या-क्या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.
Live Updates
- 17 March 2026 8:52 AM
राज्यसभा चुनाव पर क्या बोले बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी
राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा,"यह एनडीए की बड़ी जीत है. एनडीए पूरी तरह एकजुट है, जबकि विपक्ष बिखरा हुआ है. उन्हें अपने ही विधायकों पर भरोसा नहीं था. पूरे बिहार की जनता एनडीए के साथ है. हमने एकजुट होकर चुनाव लड़ा और पांचों सीटों पर जीत हासिल की.”
- 17 March 2026 8:02 AM
क्या इजराइल करेगा प्रमाणु हथियार का इस्तेमाल?
अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने कहा है कि उन्हें नहीं लगता कि इजराइल, ईरान के साथ चल रहे युद्ध में परमाणु हथियार का इस्तेमाल करेगा.
- 17 March 2026 7:59 AM
पाकिस्तान ने काबुल के अस्पताल पर बरसाए बम
काबुल के अस्पताल में पाकिस्तान ने बमबारी की है, जिसमें 400 लोगों की मौत हो गई है और 350 से ज्यादा लोग घायल हैं.
- 17 March 2026 7:57 AM
यूएन नें भारत ने इस्लामोफोबिया का किया जिक्र
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वथनेनी हरीश ने कहा कि धार्मिक पहचान को हथियार बनाकर उसे संकीर्ण राजनीतिक उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल करने की बढ़ती प्रवृत्ति पर संयुक्त राष्ट्र को ध्यान देना चाहिए. उन्होंने कहा कि इसमें राज्य और गैर-राज्य दोनों तरह के तत्व शामिल हैं. उन्होंने कहा कि भारत का पश्चिमी पड़ोसी देश अपने आसपास इस्लामोफोबिया की काल्पनिक कहानियां गढ़ने का एक बड़ा उदाहरण है.
उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि उस देश में अहमदिया समुदाय पर हो रहे कठोर दमन को क्या कहा जाएगा? इसके अलावा बेबस अफगानों को बड़ी संख्या में वापस भेजने और रमजान के पवित्र महीने में हवाई बमबारी अभियानों को क्या नाम दिया जाएगा?
पर्वथनेनी हरीश ने यह भी कहा कि इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) का भारत के खिलाफ बार-बार इस्तेमाल करने की कोशिश की गई है और इस मंच से भारत पर झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाए जाते रहे हैं.
उन्होंने कहा कि भारत में मुसलमान, जिनमें जम्मू-कश्मीर के लोग भी शामिल हैं, अपने प्रतिनिधियों को खुद चुनते हैं, जो उनकी आवाज उठाते हैं. उन्होंने कहा कि यहां जो “फोबिया” दिखाई देता है, वह भारत की बहुसांस्कृतिक और शांतिपूर्ण सहअस्तित्व की भावना के खिलाफ है, जहां सभी समुदायों के लोग, जिनमें मुस्लिम समुदाय भी शामिल है, साथ मिलकर रहते हैं.




