Begin typing your search...

लालच देकर लोगों से इकट्ठे कर लिए 50 करोड़ फिर स्विटजरलैंड गया कपल, अब है लापता, जांच में क्या-क्या आया सामने?

दोनों के गायब होने के बाद बेटी श्रेया ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. बार-बार संपर्क करने पर फोन स्विच ऑफ या आउट ऑफ कवरेज एरिया आ रहे हैं. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ये लोग खुद गायब हुए हैं या इसके पीछे कई और कारण है.

लालच देकर लोगों से इकट्ठे कर लिए 50 करोड़ फिर स्विटजरलैंड गया कपल, अब है लापता, जांच में क्या-क्या आया सामने?
X

हैदराबाद में एक कपल भारत में इंवेस्टर्स को 50 करोड़ का चूना लगाकर स्विटजरलैंड में छुट्टी मनाने पहुंचा और वहां से गायब हो गया. पुलिस जांच में पता लगा है कि पब्बा चंद्रशेखर और उसकी पत्नी स्वपना 22 जून को स्विटजरलैंड के लिए निकले थे. इनकी बेटी श्रेया ने बताया कि वह परिवार के संपर्क में भी थे लेकिन 8 जुलाई के बाद से अचानक संपर्क टूट गया.

परिवार के सदस्यों ने बार-बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन इनका कुछ पता नहीं लगा. इनका नंबर डायल करने पर या तो स्विचऑफ आता था या फिर आउट ऑफ नेटवर्क कवरेज एरिया आता था. अपने माता-पिता से संपर्क टूटने पर परेशान बेटी ने पुलिस से संपर्क किया. इसके बाद पुलिस ने दोनों के लापता होने का केस दर्ज कर लिया और जांच शुरू की.

पुलिस यह पता लगाने के लिए कपल के ट्रैवल प्लान, इमिग्रेशन की जानकारी और पैसों के लेन-देन की जांच कर रही है कि वे कहां हो सकते हैं. जांच करने वाले यह भी पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि क्या कपल सच में स्विट्जरलैंड पहुंचा था, जैसा कि दावा किया गया है.

जांच का दायरा अब उन दावों तक भी बढ़ गया है कि चंद्रशेखर और उनकी पत्नी ने पिछले कुछ सालों में 60 से अधिक लोगों से लगभग 50 करोड़ रुपये जमा किए थे. आरोपों के अनुसार, यह पैसा अच्छे रिटर्न का वादा करके और कई तरह की निजी और बिजनेस से जुड़ी जरूरतों का हवाला देकर इकट्ठा किया गया था. हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस जोड़े के खिलाफ धोखाधड़ी का कोई औपचारिक आरोप दर्ज नहीं किया है.

अधिकारियों ने बताया कि लापता लोगों का मामले की अभी भी जांच का जा रही है और कई संभावनाओं पर गौर किया जा रहा है, जैसे कि क्या यह कपल अपनी मर्जी से गायब हुआ है और क्या इसमें कोई फाइनेंशव फ्रॉड शामिल है.

पुलिस ने यह भी कहा है कि अगर किसी के पास इस जोड़े की एक्टिविटी या उनके ठिकाने के बारे में कोई जानकारी हो, तो वे सामने आएं।

यह भी पढ़ें-तेलंगाना: एक रात में 6 हत्याएं, पहले पत्नी और बच्चों को मारा, फिर रेप का आरोप लगाने वाली नाबालिग को बनाया निशाना; हैरान कर देगा केस

अगला लेख