चलती ट्रेन में बना दिया 'सुहागरात' वाला कमरा! फर्स्ट एसी कोच की सजावट देख यूजर्स बोले- Wedding Night Express
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि राजधानी एक्सप्रेस टेन का बताया जा रहा है वीडियो में देख जा सकता है कि फर्स्ट एसी कोच को फूलों, गुब्बारों और रंग-बिरंगी लाइटों से इस तरह सजाया गया है जिसके बाद लोगों ने उसे सुहागरात वाला कमरा बताया है.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भारतीय रेलवे के फर्स्ट एसी कोच को फूलों, गुब्बारों और रंग-बिरंगी लाइटों से इस तरह सजाया गया है कि वह किसी नवविवाहित जोड़े के हनीमून सुइट जैसा दिखाई देता है. वीडियो ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच लिया है. कुछ यूजर्स इसे अनोखा सरप्राइज बता रहे हैं, तो कुछ रेलवे के नियमों और सार्वजनिक संपत्ति के इस्तेमाल पर सवाल उठा रहे हैं.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है. वीडियो में एक फर्स्ट एसी ट्रेन के निजी केबिन को पूरी तरह शादी की पहली रात वाले कमरे की तरह सजाया गया है. केबिन के अंदर बिस्तर पर गुलाब की पंखुड़ियां बिछी हैं, छत और दीवारों पर लाल-सफेद गुब्बारे लगाए गए हैं और रंगीन लाइटों से पूरे कंपार्टमेंट को सजाया गया है. साथ ही दीवार पर 'I Love You' भी लिखा दिखाई देता है.
ट्रेन के वायरल वीडियो पर क्या बोले यूजर्स?
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. कई लोगों ने इसे नवविवाहित जोड़े के लिए यादगार सरप्राइज बताया, जबकि कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की कि 'अब ट्रेन रुकने के बाद भी कोच हिलता रहेगा.' वहीं कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि क्या रेलवे की अनुमति के बिना इस तरह कोच को सजाना नियमों के अनुरूप है. pranav pradhi नाम के एक यूजर ने लिखा कि Oyo Express, Alok Gupta नाम के एक यूजर ने लिखा कि राजधानी को ही Oyo बना दिया. Samarth Kerur नाम के एक यूजर ने लिखा कि Name it as Suhag Raat Express! इस तरह के सोशल मीडिया पर रिएक्शन देखने को मिल रहा है तो कोई वीडियो शेयर कर रहा है.
क्या ट्रेन में इस तरह की सजावट करना सही?
फिलहाल यह साफ नहीं है कि इस सजावट के लिए रेलवे प्रशासन से कोई अनुमति ली गई थी या नहीं. भारतीय रेलवे की ओर से भी इस वायरल वीडियो पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. हालांकि वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है और लोग इसे लेकर अलग-अलग राय दे रहे हैं.




