Begin typing your search...

अब नेपाल हुआ और पास, इस एक्सप्रेसवे से सिर्फ 8 घंटे का रह जाएगा सफर, जानें दिल्ली से पूरा रूट

दिल्ली से नेपाल का सफर अब और आसान होने वाला है. श्यामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे बनने के बाद राजधानी से नेपाल बॉर्डर तक पहुंचने में सिर्फ करीब 8 घंटे लगेंगे.

अब नेपाल हुआ और पास, इस एक्सप्रेसवे से सिर्फ 8 घंटे का रह जाएगा सफर, जानें दिल्ली से पूरा रूट
X

दिल्ली से नेपाल अब 8 घंटे में कैसे पहुंचे

( Image Source:  chatgpt )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत4 Mins Read

Updated on: 21 May 2026 11:47 AM IST

अगर आप भी रोड ट्रिप के शौकीन हैं और जिंदगी में एक बार नेपाल घूमने का सपना देखते हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है. उत्तर प्रदेश में बनने वाला श्यामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे दिल्ली-एनसीआर से नेपाल का सफर बेहद आसान और तेज करने वाला है. माना जा रहा है कि इस एक्सप्रेसवे के जरिए कई हिस्सों में यात्रा का समय घटकर सिर्फ 8 घंटे तक रह सकता है.

नेपाल अपनी खूबसूरत वादियों, पहाड़ों, मंदिरों और एडवेंचर के लिए दुनियाभर में मशहूर है. कई बड़े सेलिब्रिटी और ट्रैवल एक्सपर्ट भी कह चुके हैं कि जिंदगी में एक बार नेपाल जरूर घूमना चाहिए. अब नए एक्सप्रेसवे के बनने से वहां पहुंचना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा.

किस रास्ते से नेपाल पहुंचना होगा आसान?

742 किलोमीटर लंबा श्यामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों को जोड़ने वाला है. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद या पानीपत से निकलने वाले लोग श्यामली से इस एक्सप्रेसवे पर चढ़ सकेंगे. इसके बाद यह रास्ता मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोरखपुर और कुशीनगर जैसे जिलों से होकर गुजरेगा. कुशीनगर और गोरखपुर के पास से नेपाल बॉर्डर तक पहुंचना काफी आसान हो जाएगा. यही वजह है कि दिल्ली-एनसीआर से नेपाल जाने वालों के लिए यह एक्सप्रेसवे गेमचेंजर माना जा रहा है.

किस रास्ते से नेपाल पहुंचना होगा आसान?

  • 742 किलोमीटर लंबा श्यामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों को जोड़ने वाला है. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद या पानीपत से निकलने वाले लोग श्यामली से इस एक्सप्रेसवे पर चढ़ सकेंगे.
  • इसके बाद यह रास्ता मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोरखपुर और कुशीनगर जैसे जिलों से होकर गुजरेगा.
  • कुशीनगर और गोरखपुर के पास से नेपाल बॉर्डर तक पहुंचना काफी आसान हो जाएगा. यही वजह है कि दिल्ली-एनसीआर से नेपाल जाने वालों के लिए यह एक्सप्रेसवे गेमचेंजर माना जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह एक्सप्रेसवे साल 2030 तक पूरी तरह तैयार हो सकता है.

आखिर क्यों खास है नेपाल?

नेपाल सिर्फ पहाड़ों का देश नहीं, बल्कि संस्कृति, अध्यात्म और रोमांच का शानदार मिश्रण है. यहां हर साल लाखों भारतीय घूमने जाते हैं क्योंकि यहां जाने के लिए भारतीयों को वीजा की जरूरत नहीं पड़ती. नेपाल की खूबसूरती और शांत माहौल लोगों को अपनी तरफ खींचता है. बॉलीवुड के कई सितारे भी नेपाल की प्राकृतिक सुंदरता और मंदिरों की तारीफ कर चुके हैं.

नेपाल में घूमने की ये जगहें हैं सबसे खास

  • नेपाल की राजधानी काठमांडू मंदिरों, बाजारों और ऐतिहासिक जगहों के लिए मशहूर है. यहां का पशुपतिनाथ मंदिर दुनियाभर में प्रसिद्ध है.
  • अगर आपको झीलें, पहाड़ और एडवेंचर पसंद है तो पोखरा आपके लिए परफेक्ट जगह है. यहां पैराग्लाइडिंग और बोटिंग का मजा लिया जा सकता है.
  • दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट देखने का सपना कई लोग देखते हैं. नेपाल से इसकी शानदार झलक देखने को मिलती है.
  • भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी नेपाल की सबसे पवित्र जगहों में गिनी जाती है.
  • माता सीता की जन्मभूमि मानी जाने वाली जनकपुर भारतीय पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है.


अगला लेख