Begin typing your search...

IT एंप्लॉय ने क्रेडिट कार्ड से 2 की जगह उड़ाए 27 लाख, फिर पैसे नहीं चुकाने पर बॉस को भेजे अश्लील फोटो

बेंगलुरु की एक आईटी कंपनी में एक वर्कर ने ऑफिस के 2 लाख के क्रेडिट कार्ड से 27 लाख रुपये उड़ा दिए. इतना ही नहीं, जब गड़बड़ी पकड़ी गई, तब उसने अपने ही बॉस को अश्लील फोटो के जरिए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया.

IT एंप्लॉय ने क्रेडिट कार्ड से 2 की जगह उड़ाए 27 लाख, फिर पैसे नहीं चुकाने पर बॉस को भेजे अश्लील फोटो
X

क्रेडिट कार्ड बिल न चुकाने पर बॉस को भेजी गंदी फोटोज

( Image Source:  AI SORA )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 21 April 2026 4:11 PM IST

बेंगलुरु से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक आईटी कर्मचारी पर कंपनी के कॉर्पोरेट क्रेडिट कार्ड का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगा है. एंप्लॉय को ऑफिशियल खर्च के लिए 2 लाख रुपये तक की लिमिट दी गई थी, लेकिन उसने 27,01,139 लाख रुपये तक खर्च कर दिए. जब कंपनी को इस गड़बड़ी का पता चला, तो पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया.

कंडीशन तब और खराब हो गई जब पैसे लौटाने में नाकाम रहने के बाद कर्मचारी पर अपने बॉस को अश्लील फोटो भेजकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. इसके बाद कंपनी ने पुलिस का रुख किया और मामला दर्ज कराया गया

2 लाख की जगह खर्च किए 27 लाख

कंपनी ने कर्मचारी को ऑफिशियल खर्चों के लिए एक कॉर्पोरेट क्रेडिट कार्ड दिया था, जिसकी लिमिट साफ तौर से 2 लाख रुपये तक निर्धारित की गई थी. लेकिन आरोप है कि उसने इस सीमा को नजरअंदाज करते हुए अक्टूबर 2023 से जनवरी 2024 के बीच करीब 27 लाख रुपये से ज्यादा पैसे खर्च कर दिए. यह रकम धीरे-धीरे कई ट्रांजैक्शन के जरिए निकाली गई, जिससे शुरुआत में किसी को कोई शक नहीं हुआ.

कंपनी को कैसे हुआ शक?

जब कंपनी ने अपने फाइनेंशियल रिकॉर्ड की जांच की, तब इस गड़बड़ी का खुलासा हुआ. 12 जनवरी 2024 को कर्मचारी से ईमेल के जरिए जवाब मांगा गया. उसने 15 जनवरी को अपनी गलती स्वीकार करते हुए दावा किया कि वह कुछ विदेशी लोगों के दबाव में ऐसा करने के लिए मजबूर हुआ था.

पैसे लौटाने का वादा, लेकिन नहीं निभाया

कर्मचारी ने कंपनी को भरोसा दिलाया कि वह पूरा पैसा तीन किस्तों में वापस कर देगा. 29 जनवरी को उसने ईमेल के जरिए बताया कि वह फरवरी के दूसरे हफ्ते तक 10 लाख रुपये लौटाएगा और बाकी रकम बाद में चुका देगा. कंपनी ने उसे पूरा समय और मौका दिया, लेकिन वह अपने वादे पर खरा नहीं उतर पाया.

बॉस को भेजी अश्लील तस्वीरें

9 फरवरी 2024 को स्थिति और गंभीर हो गई, जब आरोप है कि कर्मचारी ने अपने मैनेजर को आपत्तिजनक तस्वीरें भेजीं और साथ ही आत्महत्या की धमकी भी दी. इस घटना के बाद कंपनी ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर वर्थुर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच कर रही है, ताकि सच्चाई सामने लाई जा सके.


अगला लेख