Begin typing your search...

कई जगह हिंसा-आगजनी: TMC में बेचैनी- एडमिनिस्ट्रेटिव कंट्रोल शिफ्ट, रिजल्ट के बाद बंगाल में क्या-क्या हो रहा?

बंगाल चुनाव नतीजों के बाद कई जिलों में हिंसा और आगजनी, TMC में बेचैनी और प्रशासनिक कंट्रोल शिफ्ट. जानिए 48 घंटे में राज्य में क्या-क्या बदला.

Bengal Election Results 2026 Post-Result Violence Turmoil within the TMC
X

पश्चिम बंगाल में चार मई की देर रात तक चुनाव परिणाम आ गए. बीजेपी ने 293 में से 207 सीटें जीतकर सबको चौंका दिया है. बंगाल के इस मैंडेट का असर अब देश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों व सियासी दलों के गठबंधनों पर भी होगा. फिलहाल, चुनाव नतीजों ने महज 48 घंटे के भीतर राज्य की राजनीति और प्रशासनिक व्यवस्था की तस्वीर बदल दी है. सत्ता के बदलते ही नौकरशाही का रुख, कानून-व्यवस्था की प्राथमिकताएं और जमीनी स्तर पर राजनीतिक समीकरण तेजी से शिफ्ट होते नजर आए. जिन इलाकों में पहले एक पार्टी का दबदबा था, वहां अचानक नए पावर सेंटर उभरने लगे. वहीं, कोलकाता और मुर्शिदाबाद सहित कई जिलों में मारपीट, तोड़ुफोड़ और हिंसक घटनाएं भी सामने आई हैं.

इतना ही नहीं चुनावी नतीजों के बाद हिंसा, सुरक्षा व्यवस्था और केंद्रीय बलों की सक्रियता भी बढ़ा दी गई है. जबकि राजनीतिक दलों के भीतर टूट-फूट और पाला बदलने का दौर तेज हो गया. साथ ही, नई सरकार के शुरुआती संकेतों ने यह साफ कर दिया कि आने वाले समय में नीतियों, जांच और निवेश माहौल पर भी असर दिखेगा. फिलहाल, प्रदेश में सरकार गठन की प्रक्रिया तेज कर दी है. अभी तक जो बदलाव हुए हैं, वो सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम के री-एलाइन्मेंट की शुरुआत माना जा रहा है. जानें, पिछले दो दिनों में बंगाल कितना बदल गया?

1. कहां-कहां हुई आगजनी, तोड़फोड़ और हिंसक घटनाएं?

बंगाल चुनाव नतीजे आने के बाद बंगाल में राजनीतिक हिंसा के छिटपुट मामलों ने सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत एक्टिव मोड में ला दिया. केंद्रीय बलों की तैनाती बढ़ाई गई और संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च शुरू हुए. पुलिस ने कई जगह प्रिवेंटिव डिटेंशन और रैपिड एक्शन लिया, जिससे यह संकेत गया कि नई सत्ता कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाना चाहती है. यह बदलाव पहले 48 घंटे में ही साफ दिखा.

नतीजों के बाद शुरुआती 24–48 घंटों में संवेदनशील जिलों में छिटपुट हिंसा और झड़पों की खबरें सामने आईं. खासकर कोलकाता के चर्चित न्यू मार्केट में BJP के समर्थकों ने दुकानों और TMC के दफ्तर को बुलडोजर से तोड़ रहे हैं. मुर्शिदाबाद जिले के बूथ एरिया में टकराव, कुछ घरों में तोड़फोड़. आसनसोल, नॉर्थ 24 परगना बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, आगजनी के मामले. दक्षिण 24 परगना के ग्रामीण इलाकों में तनाव. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कुछ लोगों के पलायन जैसी स्थिति की रिपोर्ट.

हुगली में चुनावी रंजिश को लेकर विरोधियों पर हमले. बीरभूम पहले से संवेदनशील क्षेत्र रहा है. अब वहां पर चुनाव बाद हालात एक बार फिर से तनावपूर्ण हो गए हैं. बताया जा रहा है कि मुस्लिम बहुल इलाकों में, जहां मुकाबला कड़ा रहा, वहां पोस्ट-रिजल्ट रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं.

2. एक्शन में अर्धसैनिक बलों के जवान और लोक​ल पुलिस

सक घटनाओं के जवाब में सुरक्षा व्यवस्था तुरंत सख्त की गई है. केंद्रीय अर्धसैनिक बलों (CAPF) की अतिरिक्त तैनाती, फ्लैग मार्च, कई जगह धारा 144 और लोकल पुलिस की क्विक रिस्पॉन्स टीमें एक्टिव की गईं. राज्य सरकार ने स्थिति को “कंट्रोल में” बताया, जबकि जमीनी स्तर पर कई इलाकों में डर और तनाव बना रहा, यानी बड़े स्तर पर कानून-व्यवस्था कायम रही लेकिन स्थानीय स्तर पर हालात पूरी तरह सामान्य नहीं थे.

प्रशासनिक स्तर पर भी केंद्र ने चुनाव आयोग के जरिए बतौर पर्यवेक्षक भेजे गए IAS/IPS अफसरों को प्रभावित क्षेत्र में एक्टिव कर दिया गया है. हालांकि, ये स्थायी कैडर बदलाव नहीं बल्कि अस्थायी निगरानी और कंट्रोल के लिए की गई तैनाती माना जा रहा है.

हिंसक घटनाओं व एफआईआर को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुर्शिदाबाद, नार्थ 24 परगना, साउथ 24 परगना, हुगली और कोलकाता में दर्जनों घटनाएं हिंसक हमले, आगजनी और मारपीट के सामने आए हैं. पुलिस ने बड़ी संख्या में लोगों की गिरफ्तारी की है.

3. सत्ता का ट्रांजिशन और प्रशासनिक कंट्रोल शिफ्ट

चुनाव नतीजों के 24 से 48 घंटे के भीतर सबसे बड़ा बदलाव सत्ता के ट्रांजिशन में दिखा. नई सरकार के संकेत मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और नौकरशाही का झुकाव तेजी से नए पावर सेंटर की तरफ शिफ्ट होने लगा. कई जिलों में डीएम और एसपी स्तर पर समीक्षा बैठकों का पैटर्न बदल गया है. नई प्राथमिकताओं- कानून-व्यवस्था, राजनीतिक हिंसा पर कंट्रोल- पर जोर दिया जा रहा है. ये बदलाव सिर्फ प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि फील्ड लेवल पर फैसलों की दिशा बदलने वाला रहा.

4. पार्टी संरचना में फेरबदल और डिफेक्शन का दौर

बंगाल में चुनाव नतीजे आते ही आते ही हारने वाली पार्टी के भीतर टूट-फूट और जीतने वाली पार्टी में शामिल होने की होड़ तेज हो गई. खासतौर से चुनाव परिणाम आने के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर तेज सियासी हलचल देखने को मिली. नतीजों के झटके के बाद पार्टी में जिम्मेदारी तय करने, रणनीति की समीक्षा और संगठन को फिर से खड़ा करने की कवायद शुरू हुई.

कई जिलों में स्थानीय नेताओं पर सवाल उठे, जबकि कुछ नेताओं के पाला बदलने की अटकलें भी तेज हुईं. जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं में असंतोष और असुरक्षा की भावना दिखी, जिसे शांत करने के लिए शीर्ष नेतृत्व एक्टिव हुआ. कुल मिलाकर, पार्टी के भीतर पुनर्गठन, डैमेज कंट्रोल और भविष्य की रणनीति तय करने की प्रक्रिया तेज हो गई.

ब्लॉक और जिला स्तर के नेताओं ने पाला बदलना शुरू किया, जिससे जमीनी राजनीति का समीकरण अचानक बदल गया. कई जगह पुराने संगठनात्मक ढांचे कमजोर पड़े और नए समीकरण बनते दिखे. यह बदलाव सीधे आने वाले स्थानीय चुनावों को प्रभावित करेगा. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वरिष्ठ अधिकारियों आदेश पर कोलकाता प्रशासन ने ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के आवास के चारों तरफ से बैरिकेडिंग हटा दी है.

5. फ्रीबीज स्कीम्स की समीक्षा शुरू

नई सरकार के शुरुआती संकेतों में कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और कथित भ्रष्टाचार मामलों की जांच तेज करने की बात सामने आई. हालांकि, सरकार का गठन अभी नहीं हुआ है, लेकर शीर्ष नौकरशाहों ने अभी से इसकी तैयारी शुरू कर दी है. फंड अलोकेशन, लाभार्थियों की लिस्ट और स्कीम्स की मॉनिटरिंग को लेकर सख्ती के संकेत दिए गए. साथ ही, कुछ हाई-प्रोफाइल मामलों में जांच एजेंसियों की सक्रियता बढ़ने की चर्चा ने साफ किया कि नीति और प्रशासन दोनों स्तर पर बदलाव शुरू हो चुका है.

6. निवेश और कारोबारी माहौल बदलने के संकेत

पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद इंडस्ट्री और निवेशकों की प्रतिक्रिया भी 48 घंटे के भीतर दिखाई देने लगी हैं. ट्रेड बॉडीज और इंडस्ट्री ग्रुप्स ने नई सरकार के साथ मीटिंग्स की तैयारी शुरू कर दी है. बंगाल में इंडस्ट्रियल एसोस्टॉक मार्केट में उन कंपनियों के शेयरों में हलचल देखी गई जिनका बंगाल में बड़ा एक्सपोजर है. कारोबारी माहौल में “नीतिगत स्थिरता बनाम बदलाव” की बहस तेज हुई, जिससे आने वाले महीनों के निवेश फैसलों की दिशा तय होने लगी. कहने का मतलब यह है कि 48 घंटे के भीतर बंगाल में बदलाव सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि प्रशासन, सुरक्षा, संगठन और अर्थव्यवस्था- चारों स्तर पर एक साथ दिखा. ये शुरुआती संकेत हैं.

अगला लेख