Begin typing your search...

दोस्ती जब किसी से की जाए, दुश्मनों की भी राय ली जाए... पढ़ें राहत इंदौरी के 10 मशहूर शेर

इंदौर में सिंगर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के दौरान राहत इंदौरी का मशहूर शेर ‘किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है’ खूब गूंजा. दिलजीत ने विरोध के बीच इस शेर को सुनाकर महफिल लूट ली. साथ ही ‘जय श्री महाकाल’ के जयकारे भी लगाए. राहत इंदौरी के ऐसे ही 10 शानदार शेर, जो आज भी लोगों के दिलों में जोश, मोहब्बत और बेबाकी जगाते हैं.

दोस्ती जब किसी से की जाए, दुश्मनों की भी राय ली जाए... पढ़ें राहत इंदौरी के 10 मशहूर शेर
X

15 नवंबर को पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ का इंदौर में कॉन्सर्ट हुआ. यहां उन्होंने मशहूर शायर राहत इंदौरी की एक गजल गाई, जिसकी खूब चर्चा हुई. उन्होंने राहत इंदौरी की लाइन सुनाते हुए कहा कि किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है. उनके इस अंदाज पर कॉन्सर्ट में मौजूद फैंस ने जमकर तालियां बजाईं. इसके अलावा उन्होंने शुरुआत में 'जय श्री महाकाल' के नारे भी लगाए. तो आइए जानते हैं राहत इंदौरी के 10 मशहूर शेर.

1. उस की याद आई है साँसो ज़रा आहिस्ता चलो

धड़कनों से भी इबादत में ख़लल पड़ता है

2. दोस्ती जब किसी से की जाए

दुश्मनों की भी राय ली जाए

3. न हम-सफ़र न किसी हम-नशीं से निकलेगा

हमारे पाँव का काँटा हमीं से निकलेगा

4. हम अपनी जान के दुश्मन को अपनी जान कहते हैं

मोहब्बत की इसी मिट्टी को हिंदुस्तान कहते हैं

5. हम से पहले भी मुसाफ़िर कई गुज़रे होंगे

कम से कम राह के पत्थर तो हटाते जाते

6. आँख में पानी रखो होंटों पे चिंगारी रखो

ज़िंदा रहना है तो तरकीबें बहुत सारी रखो

7. मैं मर जाऊँ तो मेरी एक अलग पहचान लिख देना

लहू से मेरी पेशानी पे हिंदुस्तान लिख देना

8. ख़याल था कि ये पथराव रोक दें चल कर

जो होश आया तो देखा लहू लहू हम थे

9. रात की धड़कन जब तक जारी रहती है

सोते नहीं हम ज़िम्मेदारी रहती है

10.दिन ढल गया तो रात गुज़रने की आस में

सूरज नदी में डूब गया हम गिलास में

अगला लेख