Begin typing your search...

लखनऊ में पढ़ाई, रील से फेमस, कौन है 24 साल का नाइजीरियाई लड़का Agu Stanley Chiedozie, जिसने 'बंदर' फिल्म से किया डेब्यू

नाइजीरिया में जन्मे Agu Stanley Chiedozie, जिन्हें लोग प्यार से Istanboss के नाम से जानते हैं. उन्होंने बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' से एक्टिंग करियर में डेब्यू किया है.

Agu Stanley Chiedozie
X

कौन है नाइजीरियाई लड़का Agu Stanley Chiedozie

( Image Source:  instagram-@istanboss )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 8 Jun 2026 5:42 PM IST

लखनऊ के एक कॉलेज में फार्मेसी की पढ़ाई करने आया एक नाइजीरियाई छात्र शायद खुद भी नहीं जानता था कि एक दिन उसकी पहचान सिर्फ एक स्टूडेंट के रूप में नहीं, बल्कि सोशल मीडिया स्टार और फिल्म एक्टर के तौर पर होगी. बात हो रही है 24 साल के Agu Stanley Chiedozie की, जिन्हें लोग Istanboss के नाम से जानते हैं. हिंदी, भोजपुरी और भारतीय अंदाज में बनाए गए उनके मजेदार वीडियो ने उन्हें लाखों भारतीयों का चहेता बना दिया.

कॉलेज के हॉस्टल में रील्स बनाने से शुरू हुआ यह सफर अब बॉलीवुड तक पहुंच चुका है. करीब 10 लाख इंस्टाग्राम फॉलोअर्स वाले स्टेनली अब अनुराग कश्यप की फिल्म 'बंदर' से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया है.

कौन हैं Agu Stanley Chiedozie?

Agu Stanley Chiedozie नाइजीरिया के लागोस शहर के रहने वाले हैं. साल 2019 में वह पढ़ाई के लिए भारत आए थे. उन्होंने लखनऊ स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में बैचलर ऑफ फार्मेसी कोर्स में एडमिशन लिया. उस समय शायद अगु ने भी नहीं सोचा होगा कि भारत ही उनके करियर की नई मंजिल बन जाएगा.

Istanboss नाम से कैसे हुए मशहूर?

भारत आने के बाद स्टेनली ने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाना शुरू किया. अगु का इंडियन लाइफस्टाइल, हिंदी भाषा और रोजमर्रा की छोटी-छोटी बातों को बेहद मजेदार अंदाज करना लोगों को पसंद आया. धीरे-धीरे उनके वीडियो वायरल होने लगे और लोग उन्हें Istanboss के नाम से पहचानने लगे.

कितने हैं फॉलोअर्स?

आज स्टेनली सोशल मीडिया की बड़ी हस्ती बन चुके हैं. इंस्टाग्राम पर उनके करीब 10 लाख (1 मिलियन) फॉलोअर्स हैं. उनकी ज्यादातर ऑडियंस भारत से है, जो उनकी हिंदी और भारतीय कल्चर की समझ को खूब पसंद करती है.

कितनी भाषाएं बोलते हैं?

6 फीट 5 इंच लंबे स्टेनली पहले प्रोफेशनल बास्केटबॉल खिलाड़ी भी रह चुके हैं. वह हिंदी, मराठी, भोजपुरी, गुजराती, अंग्रेजी, इग्बो और योरूबा समेत कई भाषाएं बोल सकते हैं. यही वजह है कि अलग-अलग राज्यों के लोग भी उनसे कनेक्शन महसूस करते हैं.

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स क्या हैं?

'बंदर' फिल्म के बाद अगु तेलुगु म्यूज़िकल फ़ैंटेसी फिल्म 'सिंग गीथम' में नज़र आएंगे. इस प्रोजेक्ट में उन्हें एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिंग भी करनी होगी. इसके अलावा, पीयूष मिश्रा और महेश मांजरेकर जैसे कलाकारों के साथ एक कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाले हैं.

अगला लेख