क्या है pretty nepotisim, इंडस्ट्री में इसके बेस पर मिलता है काम? अंजली आनंद ने खोले राज
धमाल 4 और रॉकी और रानी में अपने दमदार किरदारों से लोगों के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस अंजली आनंद ने बताया कि उन्हें इंडस्ट्री में प्रिटी नेपोटिस्म के आधार पर काम मिला.
एक्ट्रेस अंजली आनंद हाल ही में फिल्म धामाल 4 में बड़े पर्दे पर नजर आईं. फिल्म ने 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है. हालांकि ज्यादातर फिल्म मेकर्स उन्हें उनके 'बॉडी' टाइप के आधार पर घिसे-पिटे किरदारों में ही सीमित रखने की कोशिश करते हैं, लेकिन उन्होंने ऐसे किरदार चुनकर इस ढर्रे को तोड़ा है जो सशक्त, असरदार और लीक से हटकर हैं.
zoom के साथ एक खास इंटरव्यू में, अंजलि ने ‘प्रीटी नेपोटिज़्म’ (खूबसूरती के कारण मिलने वाला फायदा) के कॉन्सेप्ट पर खुलकर बात की और बताया कि फिल्ममेकर्स उन्हें उनकी लंबाई और अच्छे लुक्स की वजह से कास्ट करते हैं. उन्होंने कहा कि बात ज्यादा आपकी खूबसूरती और आपकी बॉडी की हो जाती है. कई बार लोगों ने मुझे बिना यह जाने ही कास्ट कर लिया कि मैंने पहले कोई काम किया है या नहीं. वे बस इसलिए मुझे कास्ट कर लेते थे क्योंकि उन्हें लगता था, 'अरे, चेहरा तो बहुत खूबसूरत है. चलो, इसे ही कास्ट कर लेते हैं.' और यह एक बोनस है कि मुझे एक्टिंग भी आती है.
टीवी को लेकर उन्होंने कहा कि इस प्लैटफॉर्म ने मुझे तैयार किया है और यहां मैंने बहुत कुछ सीखा है. उन्होंने pretty nepotism पर कहा कि अगर आप सुंदर हैं, तो आपको काम मिलता रहेगा. आपको पहली नौकरी तो मिल जाएगी, लेकिन आगे काम तभी मिलेगा जब आप उसमें अच्छे होंगे. टैलेंट, इच्छाशक्ति और इरादे से बेहतर कुछ भी नहीं है.
फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और धमाल 4 को लेकर अंजली कहती हैं, 'मुझे पता भी नहीं था कि मेरे साथ ऐसा कुछ कभी होगा, लेकिन ऐसा हुआ. मैं बस खुश हूँ कि मुझे फिल्म की सफलता में योगदान देने का मौका मिला और लोग मुझे पसंद कर रहे हैं. यह कहना थोड़ा अजीब लगता है, और मैं बस उम्मीद करता हूं कि मैं और भी ऐसा काम करती रहूं जिससे सैकड़ों-हजारों करोड़ का योगदान दे सकूं और उनमें से ज्यादातर कभी मेरे पास भी आएं. लोग जो प्यार दे रहे हैं, वह मुझे बहुत पसंद है. यह सच में बहुत शानदार है, और मैं बस उसी के लिए काम करते रहना चाहती हूं.
अंजली ने स्टार प्लस पर आने वाले टीवी शो कुल्फी कुमार बाजेवाला में लवलीन गिल का किरदार निभाया था और इससे पहले शो 'ढाई किलो प्रेम' में दीपिका नाम से लीड रोल किया था जिससे उन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला. इसके बाद बड़े पर्दे की बात करें तो फिल्म रॉकी और रानी में गायत्री रंधावा का रोल किया था जो रणवीर की बहन होती है. अब धमाल 4 में भी लोग इन्हें काफी पसंद कर रहे हैं.
प्रिटी नेपोटिस्म की बात करें तो यहां फिल्म या मनोरंजन इंडस्ट्री में किसी व्यक्ति को उसकी वास्तविक प्रतिभा या काम के बजाय केवल उसके सुंदर चेहरे, आकर्षक लुक्स या शारीरिक बनावट के आधार पर प्राथमिकता दी जाती है.




