खुद को बचाकर पामेला सेरेना ने Lock upp 2 पर खोला कौनसा बड़ा राज, स्टूडेंट रहते किया ऐसा काम, अब हो रहा पछतावा
Lock upp 2 के हाल ही के एपिसोड में कंटेस्टेंट पैमेला सेरेना ने बताया कि वो सट्टेबाजी करती थी. उन्हें अपने दोस्त से मैच से जुड़ी जानकारी मिलती थी जिसके आधार पर वो सट्टा लगाती थीं.
रियलिटी शो Lock upp 2 पर कंटेस्टेंट पामेला सेरेना ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक सीक्रेट बताकर खुद को सेव कर लिया. जैसे ही पामेला ने बजर दबाया स्क्रीन पर लिखा आया 'मैच फिक्सिंग'. इसके बाद उन्होंने कहा, 'ये मेरा सीक्रेट है. मैं प्राउड नहीं हूं'. पामेला ने बताया कि जब वो स्टूडेंट थी तो वो क्रिकेट के मैच पर बेट लगाती थी. पामेला ने बताया कि उनका एक दोस्त था जो कई क्रिकेटरों के करीब था. उसके जरिए मैचों के बारे में सीधी जानकारी मिलती थी, जिसका इस्तेमाल करके वह बाद में बुकीज के साथ सट्टा लगाती थी और पैसे कमाती थी.
उन्हें इस बात की जानकारी मिलती थी कि कौन जीतेगा और कौन स्कोर करेगा. उन्होंने आगे कहा, "यह जानकारी सीधे टीम से आती थी. लंदन में ऐसे बुकी हैं जिनके पास आप जुआ खेल सकते हैं और दांव लगा सकते हैं.' उन्होंने आगे बताया, 'तो, मैंने अपने दोस्त से टिप्स लिए और फिर दांव लगाए. मैंने बहुत पैसे कमाए'. हालांकि, पामेला ने साफ किया कि जहां वह सट्टेबाजी कर रही थीं, वहां यह कानूनी था.
उन्होंने माना कि उस समय उन्हें इसमें मजा तो आता था, लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि पैसे कमाने का यह "गलत तरीका" था. उन्होंने कहा, 'मुझे इस पर गर्व नहीं है.' उन्होंने यह भी बताया कि उस समय वह एक स्टूडेंट थीं और आसानी से मिलने वाले पैसे के लालच में आकर उन्होंने सट्टेबाजी शुरू कर दी थी.
पामेला सेरेना एक ब्रिटिश-भारतीय एंटरप्रेन्योर, पूर्व ब्यूटी क्वीन, रियलिटी टीवी पर्सनैलिटी और इन्फ्लुएंसर हैं। यूनाइटेड किंगडम में भारतीय माता-पिता के घर जन्मीं पामेला बाद में 2012 में दुबई चली गईं, जहां उन्होंने बिजनेस और एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपना करियर बनाया.
उन्हें सबसे पहले नेटफ्लिक्स की रियलिटी सीरीज 'देसी ब्लिंग' में आने के बाद बड़ी पहचान मिली. इस सीरीज में दुबई में रहने वाले अमीर दक्षिण एशियाई लोगों की आलीशान जिंदगी को दिखाया गया था. मिस यूनिवर्स दुबई 2021 और मिस UAE वर्ल्ड 2022 का ताज पहनने के अलावा, पामेला रियल एस्टेट बिज़नेस से भी जुड़ी हैं और खुद को एक एंटरप्रेन्योर और पब्लिक स्पीकर बताती हैं.




