पति और एक्स एक ही शो में, क्या गौहर ने Zaid Darbar से की थी एक्स कुशाल टंडन की बुराई? खुद इंफ्लुएंसर ने बताया सच
जब जैद दरबार से कुशाल टंडन को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि गौहर खान ने कभी उनकी बुराई नहीं की. बल्कि गौहर ने सिर्फ इतना कहा था कि कुशाल बहुत अच्छे इंसान हैं.
क्या गौहर ने Zaid Darbar से की थी एक्स कुशाल टंडन की बुराई?
टीवी एक्टर कुशाल टंडन और जैद दरबार इन दिनों प्राइम वीडियो के रियलिटी शो Alliance में साथ नजर आ रहे हैं. दोनों के बीच खास रिश्ता इसलिए भी है क्योंकि जैद, कुशाल की एक्स गर्लफ्रेंड गौहर खान के पति हैं. ऐसे में दर्शकों को लगा था कि दोनों के बीच असहज माहौल देखने को मिलेगा, लेकिन शो में दोनों की अच्छी दोस्ती ने सभी को हैरान कर दिया.
जैद दरबार ने बताया कि गौहर ने कभी भी कुशाल के खिलाफ कुछ गलत नहीं कहा. बल्कि उन्होंने सिर्फ इतना कहा था कि 'कुशाल बहुत अच्छे इंसान हैं.' जैद ने बताया कि उन्हें अपनी पत्नी पर पूरा भरोसा है, इसलिए उन्होंने बिना किसी झिझक के कुशाल से मुलाकात की.
गौहर खान ने क्या कहा था?
instagram-@gauaharkhan
instagram-@gauaharkhan
शो के दौरान सोहेल खान से बातचीत करते हुए जैद दरबार ने बताया कि शुरुआत में उन्हें लगा था कि कुशाल के साथ उनका रिश्ता थोड़ा अजीब हो सकता है. लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. जैद ने कहा कि गौहर ने उनसे सिर्फ एक बात कही थी कि 'कुशाल अच्छे इंसान हैं.' जैद ने बताया कि उन्हें अपनी पत्नी पर पूरा भरोसा है, इसलिए उन्होंने बिना किसी झिझक के उसी बात पर विश्वास किया.
कुशाल टंडन ने क्या कहा?
instagram-@therealkushaltandon
instagram-@therealkushaltandon
बातचीत के दौरान कुशाल टंडन ने भी माहौल को हल्का करते हुए कहा कि वह कभी एक लड़की से प्यार करते थे और आज जैद उसी लड़की के पति हैं. उनकी इस बात पर सभी मुस्कुराने लगे. इसके बाद सोहेल खान ने दोनों की तारीफ करते हुए कहा कि पुराने रिश्तों के बावजूद दोनों ने जिस समझदारी और सम्मान के साथ दोस्ती निभाई है, वह काबिल-ए-तारीफ है.
कुशाल और गौहर खान की कब हुई थी मुलाकात?
कुशाल टंडन और गौहर खान की मुलाकात 2013 में बिग बॉस 7 के दौरान हुई थी. शो में दोनों एक-दूसरे के करीब आए और बाद में डेट करने लगे. हालांकि, करीब एक साल बाद 2014 में दोनों का रिश्ता खत्म हो गया.
गौहर और जैद की लव स्टोरी?
कुशाल के बाद गौहर की जिंदगी में जैद दरबार की एंट्री हुई. कुछ साल डेट करने के बाद गौहर खान ने साल 2020 में ज़ैद दरबार से शादी रचाई थी. इस शादी से कपल के दो बेटे हैं, जिनका नाम ज़ेहान और फरवान है.




