Sasta Mehanga: iPhone 16 और Pixel 10 पर मिल रही बड़ी छूट, लेकिन किसे खरीदना रहेगा फायदे का सौदा? जानिए नई कीमतें
अगर आप iPhone 16 खरीदने का इंतजार कर रहे थे तो यह सही मौका हो सकता है. क्रोमा पर iPhone 16 लॉन्च कीमत से 13,000 रुपये से ज्यादा सस्ता मिल रहा है. वहीं Google Pixel 10 पर भी बड़ी छूट और कैशबैक ऑफर उपलब्ध है.
iPhone 16
Sasta Mehanga: अगर आप नया प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकता है. Apple के लोकप्रिय iPhone 16 की कीमत में बड़ी कटौती की गई है. लॉन्च के समय 79,900 रुपये में आने वाला यह फोन अब क्रोमा पर सिर्फ 66,490 रुपये में उपलब्ध है. यानी ग्राहकों को सीधे 13,000 रुपये से ज्यादा का फायदा मिल रहा है. इसके अलावा EMI की सुविधा भी दी जा रही है, जिससे फोन खरीदना और आसान हो जाता है.
iPhone 16 को Apple ने 2024 में लॉन्च किया था और यह आज भी कंपनी के सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन्स में शामिल है. इसमें 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो HDR सपोर्ट, 2,000 निट्स पीक ब्राइटनेस और शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देता है. फोन में A18 चिपसेट मिलता है, जो तेज परफॉर्मेंस, बेहतर मल्टीटास्किंग और Apple Intelligence फीचर्स को आसानी से सपोर्ट करता है.
iPhone 16 में 48MP का प्राइमरी कैमरा
फोटोग्राफी के लिए iPhone 16 में 48MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 22 घंटे तक वीडियो प्लेबैक का दावा करती है. लंबे समय तक मिलने वाले iOS अपडेट भी इसे भविष्य के लिए बेहतर विकल्प बनाते हैं.
Google Pixel 10 पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट
अगर आपकी पसंद Android स्मार्टफोन है, तो Google Pixel 10 भी आकर्षक ऑफर के साथ उपलब्ध है. भारत में 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ यह फोन फिलहाल Amazon पर 66,900 रुपये में मिल रहा है. इसके साथ 2,000 रुपये तक का अतिरिक्त कैशबैक भी दिया जा रहा है, जिससे प्रभावी कीमत 65,000 रुपये से कम हो जाती है.
क्या खरीदना सही रहेगा?
अगर आप प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो iPhone 16 और Pixel 10 दोनों ही इस समय डिस्काउंट के साथ अच्छे विकल्प बनकर सामने आए हैं. खरीदारी से पहले बैंक ऑफर, एक्सचेंज बोनस और EMI विकल्प जरूर जांच लें, क्योंकि इनके जरिए कीमत और भी कम हो सकती है.




