Begin typing your search...

'हिटमैन' का आखिरी वनडे! क्या लॉर्ड्स में लेंगे ODI से भी संन्यास! सेलेक्टर्स ने करोड़ों फैंस को दे दिया झटका- 6 पॉइंट्स

रोहित शर्मा अब लॉर्ड्स के मैदान पर अपना आखिरी वनडे मैच खेलेत हुए दिखाई दे सकते हैं. रिपोर्ट सामने आ रही है कि बीसीसीआई की चयन समिति ने रोहित को साफ कर दिया है कि अब वे उनके फ्यूचर प्लान में नहीं है.

Rohit Sharma
X

Rohit Sharma

( Image Source:  X/ @Cricketpaglu45 )

IND vs ENG ODI Series: भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. फिलहाल दोनों टीम सीरीज में 1-1 की बराबरी पर है क्योंकि दूसरे मैच में टीम इंडिया को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. वहीं दूसरे मैच के दौरान एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई जिसने करोड़ों भारतीय फैंस का दिल तोड़ दिया. जी हां द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक सेलेक्टर्स ने रोहित शर्मा को साफ कर दिया है कि अब वे उनके फ्यूचर प्लान का हिस्सा नहीं है.

चूंकि सेलेक्टर्स का ध्यान अब साल 2027 के वनडे वर्ल्ड कप पर है जिसको लेकर युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है. ऐसे में अब रोहित लॉर्ड्स के मैदान पर अपना आखिरी वनडे मैच खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं. जो 19 जुलाई को होने वाला है.

6 पॉइंट्स में जानें सबकुछ

1. भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला रोहित शर्मा के वनडे करियर का अंतिम मैच बन सकता है. हालांकि, इस पर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार चयनकर्ताओं ने भविष्य को लेकर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है.

2. रिपोर्ट के मुताबिक, चयन समिति अब 2027 में होने वाले 50 ओवरों के विश्व कप को ध्यान में रखते हुए टीम बनाना चाहती है. इसी योजना के तहत युवा खिलाड़ियों को लगातार मौके देने पर जोर दिया जा रहा है. यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ियों को भविष्य की टीम का अहम हिस्सा माना जा रहा है, जो लंबे समय से वनडे में नियमित अवसर मिलने का इंतजार कर रहे हैं.

3. द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, BCCI की सीनियर चयन समिति ने रोहित शर्मा को स्पष्ट कर दिया है कि इंग्लैंड दौरे के बाद वे भविष्य की योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं.

4. बोर्ड के एक वरिष्ठ सूत्र ने कहा "चयनकर्ताओं ने रोहित शर्मा को साफ तौर पर बता दिया है कि इंग्लैंड दौरे के बाद वे उनकी योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं और इस सीरीज के बाद टीम आगे बढ़ने जा रही है. हालांकि, रोहित खुद को पूरी तरह फिट करने के बाद खेलना जारी रखना चाहते थे, लेकिन चयनकर्ताओं ने अंतिम फैसला उन्हीं के पाले में छोड़ दिया है कि वे अपने भविष्य की घोषणा कैसे करना चाहते हैं. समझा जाता है कि रोहित शर्मा ने इस मामले को लेकर इंग्लैंड सीरीज के दौरान ही बीसीसीआई के कुछ आला अधिकारियों से भी बातचीत की थी और वे इस फैसले से बिल्कुल खुश नहीं थे."

X/ @CricketCentrl

5. इंग्लैंड दौरे पर रोहित शर्मा का बल्ला उम्मीद के मुताबिक नहीं चला है. शुरुआती दो वनडे मैचों में उन्होंने क्रमशः 11 और 26 रन बनाए. दूसरे वनडे के दौरान भी उनकी बल्लेबाजी में लय की कमी साफ नजर आई. गेंद को सही तरीके से टाइम करने में उन्हें लगातार संघर्ष करना पड़ा, जिससे उनकी फॉर्म पर सवाल उठने लगे हैं.

6. अब सभी की निगाहें 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले मुकाबले पर टिकी हैं. यदि यह वास्तव में रोहित शर्मा का आखिरी वनडे साबित होता है, तो क्रिकेट प्रशंसक उम्मीद करेंगे कि 'हिटमैन' अपने शानदार करियर का समापन एक बड़ी और यादगार पारी के साथ करें.

रोहित शर्मा
अगला लेख