Begin typing your search...

'मम्मी अगले जन्म आऊं तो बस प्यार दे देना', Youtuber Anurag Dobhal ने Live आकर आत्महत्या करने की कोशिश- देखिए VIDEO

UK07 Rider अनुराग डोभाल के इंस्टाग्राम लाइव ‘लास्ट राइड’ वीडियो के बाद हादसे की खबर से सोशल मीडिया में हलचल. वीडियो में लाइव आकर बोले की अगले जन्म म्म्मी प्यार दे देना बस, भाई Kalam Ink ने आरोपों पर दिया तीखा जवाब.

मम्मी अगले जन्म आऊं तो बस प्यार दे देना, Youtuber Anurag Dobhal ने Live आकर आत्महत्या करने की कोशिश- देखिए VIDEO
X
( Image Source:  @VEERUYRR-X )
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी5 Mins Read

Published on: 7 March 2026 11:17 PM

सोशल मीडिया पर अनुराग डोभाल उर्फ UK07 Rider से जुड़ा एक वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर सनसनी फैल गई है. बताया जा रहा है कि अनुराग ने भावनात्मक तनाव के बीच इंस्टाग्राम पर लाइव आकर खुद को 'लास्ट राइड' पर बताया, जिसके बाद वीडियो अचानक बंद हो गया और उनके फॉलोअर्स के बीच घबराहट फैल गई.

कुछ देर बाद सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में लोगों को एक दुर्घटनाग्रस्त कार से अनुराग को बाहर निकालते हुए देखा गया. शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें चोटें आई हैं लेकिन वह इस घटना में बच गए. हालांकि उनकी स्थिति को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है.

क्या है पूरा मामला जिसने सोशल मीडिया पर मचा दी हलचल?

घटना उस समय सामने आई जब Anurag Dobhal ने इंस्टाग्राम पर लाइव होकर Delhi–Dehradun Highway पर कार चलाते हुए अपनी भावनाएं साझा कीं. वीडियो में वह काफी भावुक दिखाई दे रहे थे और उन्होंने इसे अपनी “आखिरी सवारी” बताया. लाइव वीडियो में उन्होंने कहा कि हिम्मत थी लेकिन अब लोग ही नहीं बचे, किसे फोन करूँ? इसके बाद वीडियो अचानक बंद हो गया, जिससे उनके फैंस को किसी बड़ी अनहोनी का डर सताने लगा.

क्या कार हादसे का शिकार हुए अनुराग डोभाल?

लाइव वीडियो के खत्म होने के कुछ समय बाद सोशल मीडिया पर कुछ क्लिप्स वायरल होने लगीं. इन वीडियो में राहगीर एक दुर्घटनाग्रस्त कार से अनुराग को बाहर निकालते नजर आए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में उन्हें चोटें आईं लेकिन उनकी जान बच गई. हालांकि इस पूरे मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

क्या पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे अनुराग?

हाल ही में अपने एक यूट्यूब व्लॉग में अनुराग डोभाल ने बताया था कि वह कई दिनों से ठीक से सो नहीं पा रहे थे और खाना भी नहीं खा रहे थे. भावुक होते हुए उन्होंने कहा था कि वह मानसिक रूप से बेहद थका हुआ और दबाव में महसूस कर रहे हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके निजी जीवन में कई समस्याएं चल रही हैं और पारिवारिक रिश्तों में तनाव बढ़ गया है.

क्या पत्नी से अलग रह रहे हैं अनुराग डोभाल?

अनुराग ने अपने व्लॉग में यह भी बताया कि उनकी पत्नी Ritika Chauhan अपने बच्चे के साथ उनसे अलग रह रही हैं. उनका कहना था कि उन्होंने परिवार की इच्छा के खिलाफ जाकर रितिका से शादी की थी. हालांकि बाद में परिवार ने रिश्ते को स्वीकार करने का संकेत दिया, लेकिन शादी से ठीक पहले उन्होंने समर्थन वापस ले लिया. अनुराग के मुताबिक, उनके माता-पिता ने उन्हें बताया कि वे शादी में शामिल नहीं होंगे, जबकि सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं. ऐसे में उन्हें बिना माता-पिता के शादी करनी पड़ी.

क्या भाई पर भी लगाए गंभीर आरोप?

अनुराग डोभाल ने अपने भाई Kalam Ink पर भी आरोप लगाए. उन्होंने दावा किया कि उनके भाई ने इंटर-कास्ट मैरिज को लेकर परिवार की बदनामी का आरोप लगाया और सार्वजनिक रूप से उनके खिलाफ बोलने की धमकी दी. हालांकि Kalam Ink ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. इस पूरे विवाद के बाद कंटेंट क्रिएटर Kalam Ink ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए प्रतिक्रिया दी और अनुराग के आरोपों को गलत बताया.

उन्होंने लिखा कि 'मैं अपने शब्दों का पक्का आदमी हूं. सारे सबूत मैंने अपने ब्रॉडकास्ट चैनल में दे दिए हैं. आप सब चिल करो, ये उसकी रोज़ की आदत है- व्यूज़ के लिए ऐसा करता है. भाई ने एक तरफ की कहानी पोस्ट कर दी, लेकिन असली सच नहीं बताया.' उन्होंने फैंस से इस विवाद से दूर रहने की अपील भी की. कलाम इंक ने दावा किया कि अनुराग ने परिवार के खिलाफ एक फर्जी केस दर्ज कराया था, जिसे वह कानूनी तौर पर हार गए.

उन्होंने लिखा कि 'साथ ही मेरे सभी फैंस के लिए मेरा संदेश है कि इन सब मामलों में मत पड़ो. उसे इंस्टाग्राम पर ट्रैक्शन पसंद है. उसने हमारे- मां, पिता और परिवार के खिलाफ एक फर्जी केस दर्ज कराया था. जब वह कानूनी तौर पर वह केस हार गया, तब उसने यह गंदी वीडियो पोस्ट की, क्योंकि उसकी अपनी हरकतों की वजह से रितिका भी उसे छोड़कर चली गई. उन्होंने यह भी कहा कि पूरे मामले के सबूत उनके पॉडकास्ट चैनल पर मौजूद हैं.

अगला लेख