डिनर पर चलोगे... Tom Holland ने भेजा था Erling Haaland को मैसेज, फिर क्यों नहीं दिया था फुटबॉलर ने जवाब, मजेदार है किस्सा
क्या आपने कभी किसी को मैसेज किया हो और सामने से कोई जवाब ही न मिले? कुछ ऐसा ही हुआ टॉम हॉलैंड के साथ. उन्होंने फुटबॉलर एर्लिंग हॉलैंड को डिनर के लिए मैसेज किया, लेकिन हॉलैंड ने उसे नजरअंदाज कर दिया.
Erling Haaland ने क्यों नहीं दिया था टॉम के मैसेज का जवाब
हॉलीवुड स्टार टॉम हॉलैंड और फुटबॉल सुपरस्टार एर्लिंग हॉलैंड से जुड़ा एक मजेदार किस्सा इन दिनों खूब चर्चा में है. टॉम ने खुद खुलासा किया कि उन्होंने एर्लिंग हॉलैंड को डिनर पर चलने के लिए मैसेज किया था, लेकिन काफी इंतजार के बाद भी उन्हें कोई जवाब नहीं मिला. बाद में जब इस पूरी कहानी की वजह सामने आई, तो हर कोई हैरान रह गया.
दरअसल, एर्लिंग हालैंड ने बताया कि उन्हें उस समय यह पता ही नहीं था कि मैसेज भेजने वाला शख्स स्पाइडर-मैन स्टार टॉम हॉलैंड है. वह अनजान नंबर समझकर मैसेज का जवाब नहीं दे पाए. वहीं, टॉम ने भी इस घटना को हंसते हुए याद किया और कहा कि ऐसे एक्सपीरियंस इंसान को जमीन से जुड़े रहने का एहसास कराते हैं.
टॉम हॉलैंड ने क्या बताया?
फिल्म 'द ओडिसी' के प्रमोशन के दौरान टॉम हॉलैंड मशहूर शो 'द टुनाइट शो स्टारिंग जिमी फॉलन' में पहुंचे. यहीं उन्होंने एर्लिंग हालैंड को भेजे गए अपने मैसेज का जिक्र किया. टॉम ने हंसते हुए कहा कि उन्होंने खुद हॉलैंड को डिनर के लिए मैसेज किया था, लेकिन सामने से कोई जवाब नहीं आया. उन्होंने मजाक में कहा कि यह ऐसा अनुभव था, जो हर एक्टर को याद दिलाता है कि वह भी आम लोगों की तरह ही है.
टॉम ने एर्लिंग को कहां देखा था?
टॉम ने बताया कि वह मोनाको ग्रां प्री देखने गए थे. वहीं उनकी नजर एर्लिंग हालैंड पर पड़ी, जो दूसरी हॉस्पिटैलिटी एरिया में मौजूद थे. उन्हें देखकर टॉम ने सोचा कि क्यों न डिनर के लिए पूछ लिया जाए. उन्होंने हालैंड को मैसेज भेज दिया, लेकिन काफी इंतजार के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला.
टॉम ने एर्लिंग को लेकर क्या कहा?
टॉम ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें न तो "मैं बिजी हूं" जैसा कोई जवाब मिला और न ही कोई बहाना, बल्कि बिल्कुल भी रिएक्ट नहीं किया. मैसेज का जवाब नहीं मिलने के बाद भी टॉम हालैंड ने एर्लिंग हॉलैंड की खूब तारीफ की. उन्होंने कहा कि एर्लिंग शानदार खिलाड़ी हैं और फुटबॉल की दुनिया के बड़े सितारों में शामिल हैं. उनके मन में हॉलैंड को लेकर कोई नाराजगी नहीं है.
एर्लिंग ने क्यों नहीं दिया था जवाब?
instagram-@erling
instagram-@erling
इससे पहले एर्लिंग हालैंड भी इस मामले पर अपनी बात रख चुके हैं. उन्होंने बताया था कि जब उन्हें यह मैसेज मिला, तब वह नहीं जानते थे कि मैसेज भेजने वाला व्यक्ति टॉम हॉलैंड है. हॉलैंड ने कहा कि वह ज्यादा फिल्में नहीं देखते, इसलिए उन्होंने अनजान नंबर से आए मैसेज का जवाब नहीं दिया. बाद में जब उन्हें पता चला कि यह मैसेज स्पाइडर-मैन स्टार टॉम हॉलैंड का था, तो उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ. उन्होंने हंसते हुए कहा कि अब उन्हें टॉम को खुद मैसेज करना पड़ेगा, क्योंकि वह इस घटना को लगभग भूल ही चुके थे.




