Begin typing your search...

कभी सलमान तो कभी आमिर, अब अर्नब गोस्वामी बन कपिल शो में Sunil Grover ने लूट ली महफिल, देखें VIDEO

कभी सलमान तो कभी आमिर बनकर दर्शकों को हंसाने वाले Sunil Grover इस बार कपिल के मंच पर अर्नब गोस्वामी के अंदाज में नजर आए. उनकी तेज-तर्रार डिबेट स्टाइल और मजेदार पंचलाइन ने ऐसा माहौल बनाया कि पूरा शो ठहाकों से गूंज उठा.

sunil grover
X
( Image Source:  x-@LSinghShekhawat )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत

Updated on: 17 Feb 2026 1:49 PM IST

हाल ही में टीवी के सबसे चर्चित कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो में में फिल्म 'O'Romeo' की स्टार कास्ट पहुंची. इस खास एपिसोड में फिल्म मेकर विशाल भारद्वाज भी मौजूद थे. लेकिन हर बार की तरह इस बार भी असली महफिल सुनील ग्रोवर ने लूट ली. उनकी एंट्री और अंदाज ने दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर दिया.

कभी सलमान खान का दबंग स्टाइल, कभी आमिर की परफेक्शन वाली झलक, हर बार नए अवतार में नजर आने वाले सुनील ग्रोवर ने इस बार मशहूर न्यूज एंकर अर्नब गोस्वामी की पैरोडी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

क्या आपने देखा सुनील ग्रोवर का अर्नब गोस्वामी अंदाज?

सुनील ने अपने सेगमेंट का नाम ‘मुद्दा गर्म’ रखा, जहां उन्होंने अपनी कॉमेडी से सभी को हंसने पर मजबूर किया. इस दौरान सुनील कहते हैं कि ' हमारी डिबेट में सबसे जरूरी है बोलना, लेकिन क्या बोलना है, ये मायने नहीं रखता.” इसके बाद उन्होंने वैलेंटाइन्स डे को “उम्मीद डे” बताते हुए मजेदार तंज कसा. उन्होंने कहा चॉकलेट डे, रोज डे जैसे छोटे-छोटे ‘इन्वेस्टमेंट’ के बाद लोग आज के दिन भारी ‘रिटर्न’ की उम्मीद लेकर निकलते हैं.'

‘खाने वाले’ और ‘धोने वाले’ हाथ

इतना ही नहीं, इस दौरान सुनील ग्रोवर ने अपनी खास स्टाइल में मेहमानों का इंट्रोडक्शन भी अलग अंदाज में दिया. उन्होंने कहा कि “मेरे खाने वाले हाथ की तरफ” अविनाश तिवारी और तृप्ति डिमरी बैठे हैं, जबकि “धोने वाले हाथ की तरफ” सुगंधा मिश्रा और कीकू शार्दा मौजूद हैं. उनकी टाइमिंग, चेहरे के हाव-भाव और न्यूज डिबेट की नकल इतनी सटीक थी कि हर डायलॉग पर तालियां गूंजती रहीं.

सोशल मीडिया पर क्यों वायरल हुआ वीडियो?

इस एपिसोड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कई यूजर्स का कहना है कि सुनील ग्रोवर ने जिस तरह से न्यूज एंकरिंग स्टाइल की पैरोडी की, वह बेहद सटीक और मजेदार है. कुछ लोगों ने तो यह तक लिख दिया कि उनकी एक्टिंग असली एंकर से भी ज्यादा प्रभावशाली लगी. कुल मिलाकर, एक बार फिर सुनील ग्रोवर ने साबित कर दिया कि उनकी कॉमेडी का अंदाज अलग है और मंच पर आते ही वह माहौल को यादगार बना देते हैं.

अगला लेख