Begin typing your search...

AI Deepfake के खिलाफ श्रुति हासन पहुंची कोर्ट, पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी राइट्स की सुरक्षा की मांग

हासन ने स्थायी रोक (परमानेंट इंजेक्शन) दोषियों के खिलाफ 'जॉन डो' आदेश, हर्जाने और अपने नाम, फोटो और आइडेंटिटी का बिना अधिकार के इस्तेमाल से हुए प्रॉफिट का हिसाब मांगा है.

AI Deepfake के खिलाफ श्रुति हासन पहुंची कोर्ट, पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी राइट्स की सुरक्षा की मांग
X
( Image Source:  Instagram: Shruti Haasan )

अभिनेत्री श्रुति हासन ने एआई-जनित कंटेंट, डीपफेक वीडियो, फर्जी एड और अनऑर्थराइज्ड मर्चेंडाइज के माध्यम से अपनी पहचान का वाइड रेंज में गलत इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए, अपनी निजता और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा की मांग करते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया है.

अपनी याचिका में हासन ने आरोप लगाया है कि उनकी इजाजत के बिना उनके नाम, फोटो और हुलिए का इस्तेमाल करके AI-जनरेटेड और मॉर्फ्ड कंटेंट बनाया गया है. इसमें ऐसे वीडियो भी शामिल हैं, जिनमें उन्हें दूसरे एक्टर्स के साथ रोमांटिक रिश्तों में दिखाया गया है. याचिका में जनरेटिव AI और डीपफेक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके बनाई गई कथित तौर पर अश्लील तस्वीरों और वीडियो को लेकर भी चिंता जताई गई है.

याचिका के अनुसार, "ये संस्थाएं डीपफेक तकनीक का उपयोग करके हासन के चेहरे को इस्तेमाल करके आपत्तिजनक और अश्लील वीडियो व तस्वीरें बना रही हैं. हासन ने अपनी पहचान और पर्सनैलिटी संबंधी विशेषताओं के बिना अधिकार के उपयोग पर रोक लगाने के लिए इंजजक्शन की मांग की है, उनका तर्क है कि ऐसा कंटेंट उनकी पर्सनैलिटी, प्रमोशन और नैतिक अधिकार का उल्लंघन करती है.

प्रतिवादियों में 'महालक्ष्मी आर्ट्स एंड क्राफ्ट वर्क्स' भी शामिल है, जिस पर बिना इजाजत फ्लिपकार्ट पर हासन के नाम और तस्वीर वाले पोस्टर बेचने का आरोप है. इस मुकदमे में कई सेलिब्रिटी बुकिंग और एंडोर्समेंट प्लेटफ़ॉर्म, फ़ैशन और ज्वेलरी कंपनियों के साथ-साथ बड़ी सोशल मीडिया कंपनियों के नाम भी शामिल हैं, जिनमें गूगल का YouTube, मेटा का Facebook और Instagram, X Corp और Pinterest शामिल हैं.

मुकदमे में कहा गया है कि हिंदी, तमिल, तेलुगु और अंग्रेजी सिनेमा के साथ-साथ संगीत और ब्रांड एंडोर्समेंट में अपने काम के माध्यम से श्रुति हासन के नाम ने महत्वपूर्ण व प्रोफेश्नल एथिक्स और विशिष्टता हासिल कर ली है.

मुकदमा यह तर्क देता है कि उनकी पहचान पूरी तरह से उनकी पब्लिक परसोना से जुड़ी है और बिना इजाजत के इसका प्रोफेश्नल यूज करना अधिकारों का उल्लंघन है.

अगला लेख