Begin typing your search...

गे पार्टी में शामिल होते थे Shah Rukh Khan और करण जौहर, किंग खान पहनते थे फ्रॉक, सोशल पर वायरल दावे में कितना सच

सोशल मीडिया पर एक पॉडकास्ट वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला दावा करती नजर आ रही है कि शाहरुख खान और करण जौहर गे पार्टीज में शामिल होते थे. इतना ही नहीं, किंग खान को फ्रॉक पहने भी देखा जा चुका है.

shah rukh khan and karan johar
X
( Image Source:  instagram-@srkclubdelhi )
हेमा पंत
Edited By:हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 11 Aug 2026 12:23 PM IST

बॉलीवुड से जुड़ी चर्चाएं अक्सर फिल्मों से आगे निकलकर सितारों की निजी जिंदगी तक पहुंच जाती हैं. ऐसा ही एक मामला एक बार फिर चर्चा में है, जहां एक पॉडकास्ट की वीडियो वायरल हो रही है. इसमें महिला ने बताया कि शाहरुख और करण जौहर की रिश्ते की बात सिर्फ एक मीडिया बज नहीं है.

इंटरव्यू में महिला ने यह भी खुलासा किया कि फेमस सिंगर सुचित्रा ने बताया था कि उनके एक्स पति कार्तिक कुमार होमोसेक्सुअल हैं. इतना ही नहीं, उनके पति ने सिंगर को बताया था कि उन्होंने गे पार्टीज में शाहरुख और करण जौहर को देखा है. हालांकि, इन बातों को लेकर आज तक किसी ने कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है.

क्या शाहरुख और करण जौहर करते थे गे पार्टी?

पॉडकास्ट होस्ट ने बातचीत के दौरान सुचित्रा से जुड़े उन पुराने बयानों का रेफरेंस दिया, जिनमें उनके एक्स पति कार्तिक को लेकर कुछ चौंकाने वाले दावे किए गए थे. चर्चा में कथित तौर पर ऐसी पार्टियों का जिक्र आया, जिन्हें होस्ट ने गे पार्टियों के तौर पर बताया. इसी बातचीत में शाहरुख खान और करण जौहर के नाम भी सामने आए. दावा किया गया कि कार्तिक ने ऐसी किसी पार्टी में दोनों को देखा था.

शाहरुख ने पहनी थी फ्रॉक



पॉडकास्ट में बातचीत केवल पार्टी तक सीमित नहीं रही. इसमें यह भी दावा किया गया कि ऐसी कुछ पार्टियों में पुरुष मेहमान महिलाओं जैसे कपड़े पहनते थे या क्रॉस-ड्रेसिंग करते थे. इतना ही नहीं, महिला ने बताया कि कार्तिक ने यह भी दावा किया था कि पार्टी में शाहरुख खान फ्रॉक पहनकर आए थे.

कौन हैं सुचित्रा?

सुचित्रा तमिल म्यूजिक इंडस्ट्री की फेमस सिंगर हैं. उन्होंने साल 2005 में स्टैंड अप कॉमेडियन कार्तिक कुमार से शादी की थी. इसके बाद साल 2017 में दोनों का तलाक है. हालांकि, सुचित्रा ने अपने पति पर समलैंगिक होने के आरोप लगाए थे.

क्या है इस पूरे मामले की सच्चाई?

इस बातचीत में जो बातें कही गई हैं, वे सिर्फ दावे और आरोप हैं, इनकी सच्चाई साबित नहीं हुई है. शाहरुख खान या करण जौहर के बारे में कही गई इस बात की कोई पक्की पुष्टि भी सामने नहीं आई है. इसलिए सोशल मीडिया पर चल रहे इन दावों को सच मानने से पहले यह ध्यान रखना जरूरी है कि ये अफवाहें भी हो सकती हैं.


अगला लेख