Begin typing your search...

बर्थडे पर SRK का बड़ा धमाका, King के पहले गाने 'Tu Mil Jaaye' को 7 घंटे में मिले इतने व्यूज, Ed Sheeran के रैप ने जीता दिल

शाहरुख खान ने अपने जन्मदिन पर नए गाने के साथ फैंस को खास सरप्राइज दिया है. 'तू मिल जाए' में अरिजीत की आवाज, एड शीरन का रैप और SRK-दीपिका की केमिस्ट्री ने रिलीज होते ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया.

shah rukh khan and deepika
X
( Image Source:  youtube- T-Series )
हेमा पंत
Edited By:हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 2 Nov 2026 11:08 AM IST

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के फैंस के लिए 2 नवंबर का दिन बेहद खास होता है. अपने जन्मदिन के मौके पर शाहरुख ने फैंस को ऐसा तोहफा दिया, जिसका इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था. उनकी आने वाली फिल्म 'किंग' का पहला गाना 'तू मिल जाए' रिलीज कर दिया गया है. यह फिल्म 24 दिसंबर को थिएटर में रिलीज होगी, जिसमें दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, जयदीप अहलावत, राघव जुयाल जैसे एक्टर नजर आएंगे.

आधी रात को सामने आए इस गाने ने कुछ ही घंटों में लोगों का ध्यान खींच लिया. रिलीज के करीब 7 घंटे के अंदर ही इसे 2 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. गाने में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण नजर आ रही हैं. दोनों की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर रोमांस का जादू चलाती दिख रही है. इस गाने की खासियत यह है कि इसमें Ed Sheeran ने रैप किया है.

कैसा है 'तू मिल जाए' गाना?

'तू मिल जाए' की शुरुआत शाहरुख के दमदार डायलॉग से होती है. जहां शाहरुख कहते हैं 'मैं कातिल नहीं, आशिक हूं. मेरी महबूबा ही मेरा निशाना है, और मैं कैसा आशिक जो दिल में तीर न उतारे?' इसमें उनका किरदार खुद को एक प्रेमी बताता है, लेकिन उसके अंदाज में खतरनाक तेवर भी नजर आते हैं. इसके बाद गाने में शाहरुख और दीपिका के बीच प्यार भरे पल देखने को मिलते हैं. दोनों साथ डांस करते हैं और उनकी केमिस्ट्री काफी शानदार लगती है.

Follow us on Instagram

गाने में देखने को मिला शाहरुख का एक्शन

हालांकि, गाना सिर्फ रोमांस तक सीमित नहीं है. इसमें शाहरुख का एक्शन अवतार भी देखने को मिलता है. वह दुश्मनों से भिड़ते नजर आते हैं. यानी एक तरफ प्यार का एहसास है तो दूसरी तरफ अपने दुश्मनों के लिए उनका गुस्सा भी साफ दिखाई देता है. आखिर में शाहरुख का एक और दमदार डायलॉग सुनाई देता है, जो उनके किरदार के गुस्से और जुनून को दिखाता है.

Follow us on Whatsapp

कितने व्यूज मिले?

इस गाने को शाहरुख ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसके कैप्शन में लिखा है 'ये दौर इश्क का नसीब वालों को मिलता है... जहां बारूद की खुशबू में गुलाब खिलता है....' इंस्टाग्राम पर इस गाने को 8.8 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. वहीं, यूट्यूब पर इस गाने को अब तक 2.8 मिलियन देख चुके हैं.

क्यों खास है सॉन्ग?

इस गाने को खास बनाने में इसकी टीम का भी बड़ा योगदान है. अरिजीत सिंह और मधुबंती बागची ने अपनी आवाज से इसमें मिठास भरी है, वहीं एड शीरन का अंग्रेजी रैप इसे एक अलग रंग देता है. गाने की धुन सचिन-जिगर ने तैयार की है और इसके हिंदी बोल कुमार ने लिखे हैं. वहीं, अंग्रेजी रैप खुद एड शीरन ने लिखा है. पर्दे पर गाने को खूबसूरत अंदाज में पेश करने की जिम्मेदारी पीयूष और शाजिया ने संभाली है.

अगला लेख