ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पाई-1 स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की शाखा में खाताधारकों की करोड़ों रुपये की रकम कथित तौर पर गायब होने का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है. PNB घोटाले मामले में 9 दिन से किसान धरने पर बैठे हैं. किसान संगठन की महापंचायत में आज तालाबंदी का आह्वान था. जिसके चलते बड़ी संख्या में महा पंचायत हुई. किसी बवाल से निपटने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा. किसानों को पुलिस अधिकारियों ने समझाया और बैंककर्मियों से किसान संगठन की वार्ता कराई. 15-20 खाताधारकों के खाते में अमाउंट वापस आया. बैंक कर्मियों ने आश्वासन दिया है, कि 3 दिनों में सबके खाते में रुपये वापस होंगे. अगर सबके पैसे वापस नहीं आए तो किसानों ने चौथे दिन दुबारा तालाबंदी और धरने पर बैठने की चेतावनी दी है.