Begin typing your search...

2 हफ्तों के लिए छोड़ा था कश्मीर, 25 साल तक नहीं लौट पाए... समय रैना ने सुनाया परिवार का दर्द, मुसलमानों से था ऐसा रिश्ता

समय रैना ने हाल ही में अपने परिवार के कश्मीर छोड़ने का दर्द साझा किया. उन्होंने बताया कि उनका परिवार दो हफ्तों के लिए घर छोड़कर गया था, लेकिन हालात ऐसे बने कि 25 साल तक वापस नहीं लौट सका.

samay raina
X

कश्मीर में समय रैना के परिवार को मिली थी जान से मारने की धमकी 

( Image Source:  instagram: @maisamayhoon )

कॉमेडियन समय रैना ने अपने परिवार से जुड़ी एक ऐसी याद साझा की, जिसे सुनकर हर कोई भावुक हो गया. उन्होंने बताया कि कश्मीर में हालात बिगड़ने के बाद उनका परिवार सिर्फ दो हफ्तों के लिए घर छोड़कर गया था, लेकिन वह वापसी 25 साल तक नहीं हो सकी.

समय ने कहा कि उनके परिवार को अपना घर, सामान और कई यादें पीछे छोड़नी पड़ीं. आज भी जब उनके माता-पिता उस दौर को याद करते हैं, तो वह पल उनके लिए दर्द और बिछड़ने की यादें ताजा कर देता है.

क्या था परिवार का सबसे मुश्किल दौर?

एक पॉडकास्ट में समय रैना ने बताया कि उनके नाना गांव के जाने-माने डॉक्टर थे. उस समय कई कश्मीरी पंडितों को जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं. उनके नाना के नाम भी चेतावनी भरा संदेश आया था कि उन्हें अगला निशाना बनाया जाएगा. यह खबर सुनकर उनकी मां और नानी की हालत खराब हो गई थी.

कैसे बची उनके नाना की जान?

समय ने बताया कि उनके नाना ने वर्षों तक गांव के लोगों का इलाज किया था. कई जरूरतमंद मरीजों का उन्होंने बिना पैसे लिए इलाज किया. इसी वजह से स्थानीय कश्मीरी मुस्लिम समुदाय के कई लोगों ने उनकी मदद की और उन्हें सुरक्षित वहां से निकाल दिया. समय के मुताबिक, लोगों ने उनके नाना को नुकसान नहीं होने दिया और उन्हें सुरक्षित जगह पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

क्यों रातो रात छोरा घर ?

समय रैना ने बताया कि खतरा बढ़ने के बाद उनका पूरा परिवार रातों-रात कश्मीर छोड़कर चला गया. उन्हें लगा था कि कुछ दिनों बाद सब सामान्य हो जाएगा और वे वापस लौट आएंगे. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. परिवार अपना घर, सामान और यादें वहीं छोड़कर चला गया और लंबे समय तक वापस नहीं लौट सका.

आज भी ताजा हैं पुराने जख्म

समय का कहना है कि उनकी पीढ़ी ने उस दौर को सीधे नहीं देखा, लेकिन परिवार की यादों और कहानियों ने उस दर्द को हमेशा जिंदा रखा है. उन्होंने बताया कि जब उनकी मां कई साल बाद कश्मीर गईं, तो पुरानी यादें देखकर भावुक हो गईं. उनके लिए यह सफर खुशी से ज्यादा दर्द और बिछड़ने की यादें लेकर आया.

अगला लेख