छोटे कमरे में 60-70 लोग, एक बाथरूम, छिपकली-गंदगी भी, सलमान खान ने बताया जेल में कैसा बीता समय
सलमान खान को देखकर उनके छोटे भाई सोहेल इमोश्नल हो गए. शो पर सलमान ने बताया कि जब वो कुछ साल पहले जेल में बंद थे तो उन्होंने वहां पर कैसे संघर्ष किया था.
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान हाल ही में रियलिटी शो Alliance पर पहुंचे. उन्होंने यहां आकर अपने छोटे भाई और शो के कंटेस्टेंट सोहेल खान को सरप्राइज दिया. यहां सलमान ने जेल में बिताए अपने समय और वहां रहने की स्थितियों के बारे में खुलकर बात की. इस दौरान सलमान ने उस समय की बात बताई जब वो जेल में थे.
जब उन्होंने जेल में बिताए समय के दौरान झेली गई मुश्किलों और कठिन पलों के बारे में बात की, तो सोहेल खान और घर के सभी सदस्य भावुक हो गए. जिस तरह से 'भाई' ने सब कुछ बताया, वह दिल को छू लेने वाला था और सभी को भावुक और खामोश कर गया.
सलमान ने बताया, बहुत सालों पहले जब मैं जेल गया था तो हमारे सामने सलाखें थीं. इतने छोटे से कमरे में 50-60-70 लोग रहते थे. एक ही बाथरूम, भारतीय स्टाइल का कमोड, छिपकली थीं और उससे भी ज्यादा, गंदगी भरी हुई थी. अपने बड़े भाई को देखकर सोहेल भी इमोश्नल हो गए.
हाल के एपिसोड में एक्टर सोहेल खान ने खुद को एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट भी किया और माना कि चोट की वजह से वह टास्क में योगदान नहीं दे पाए. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि कई दूसरे कंटेस्टेंट चोटिल होने के बावजूद मुकाबला कर रहे थे और उन्हें लगा कि वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए इसलिए सलमान के साथ उनकी मुलाकात जरूरी थी और दर्शकों ने इसे भाई के सपोर्ट का दिल छू लेने वाला पल बताया.
इसी दौरान सलमान ने हंसते हुए ऐसा बयान दिया कि सभी की नजरें उन पर टिक गईं. सलमान ने मजाक में कहा रितेश देशमुख की नौकरी खतरे में है. उनकी यह बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े. हालांकि, प्रोमो में इस बयान के पीछे की असली वजह नहीं बताई गई है.
अमेजन प्राइम वीडियो के रियलिटी शो अलायंस में सोहेल खान कंटेस्टेंट हैं. शो के नए प्रोमो में सलमान खान की शानदार एंट्री दिखाई गई है. काउबॉय लुक में जैसे ही सलमान घर के अंदर पहुंचे, सोहेल खुद को रोक नहीं पाए और दौड़कर अपने बड़े भाई को गले लगा लिया. दोनों भाइयों की यह मुलाकात काफी इमोशनल नजर आई.
सोहेल सलमान से कहते हैं कि वह घर के अंदर थोड़ा घबराए हुए महसूस कर रहे थे. यह सुनते ही सलमान ने घरवालों से मजाकिया अंदाज में पूछा कि क्या उन्होंने सोहेल पर ज्यादा दबाव बना रखा है. सलमान की इस बात पर घर का माहौल हल्का-फुल्का हो गया और सभी हंसने लगे.




