Begin typing your search...

'रितेश देशमुख की नौकरी खतरे में है'... भाई सोहेल खान से आखिर Salman Khan ने ऐसा क्यों कहा?

सलमान खान अपने भाई सोहेल खान से अलायंस शो में मिलने पहुंचे. जहां उन्होंने कहा कि रितेश देशमुख की नौकरी खतरे में है. हालांकि, भाईजान यह मजाक किया था.

salman khan
X
( Image Source:  instagram-@allianceshow_official )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत2 Mins Read

Updated on: 2 Aug 2026 4:58 PM IST

सलमान खान एक बार फिर अपने मजेदार अंदाज को लेकर चर्चा में हैं. इस बार वजह बना रियलिटी शो अलायंस का नया प्रोमो, जिसमें वह अपने छोटे भाई सोहेल खान से मिलने पहुंचे. इसी दौरान सलमान ने हंसते हुए ऐसा बयान दिया कि सभी की नजरें उन पर टिक गईं.

सलमान ने मजाक में कहा रितेश देशमुख की नौकरी खतरे में है. उनकी यह बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े. हालांकि, प्रोमो में इस बयान के पीछे की असली वजह नहीं बताई गई है.

भाई सोहेल से मिलने पहुंचे सलमान खान

अमेजन प्राइम वीडियो के रियलिटी शो अलायंस में सोहेल खान बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं. शो के नए प्रोमो में सलमान खान की शानदार एंट्री दिखाई गई है. काउबॉय लुक में जैसे ही सलमान घर के अंदर पहुंचे, सोहेल खुद को रोक नहीं पाए और दौड़कर अपने बड़े भाई को गले लगा लिया. दोनों भाइयों की यह मुलाकात काफी इमोशनल नजर आई.

सोहेल ने बताया घर के अंदर का हाल

प्रोमो में सोहेल सलमान से कहते हैं कि वह घर के अंदर थोड़ा घबराए हुए महसूस कर रहे थे. यह सुनते ही सलमान ने घरवालों से मजाकिया अंदाज में पूछा कि क्या उन्होंने सोहेल पर ज्यादा दबाव बना रखा है. सलमान की इस बात पर घर का माहौल हल्का-फुल्का हो गया और सभी हंसने लगे.

'रितेश देशमुख की नौकरी खतरे में है'

इसी दौरान सलमान ने मुस्कुराते हुए कहा, "मुझे लगता है रितेश देशमुख की नौकरी खतरे में है." उनकी यह बात सुनते ही वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े. यही वजह है कि अब फैंस पूरे एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं. फिलहाल प्रोमो में सिर्फ इतना दिखाया गया है कि सलमान ने मजाक में यह कमेंट की. वहीं, रितेश देशमुख इन दिनों लॉक अप सीजन 2 को फराह खान के साथ होस्ट कर रहे हैं, जबकि अलायंस में सलमान की एंट्री ने दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है.

अगला लेख