Begin typing your search...

कभी पिटाई तो कभी खाने की टेबल पर ताना, Rise and Fall 2 में शहजाद पूनावाला के साथ क्या-क्या हो रहा, वायरल हो रहे वीडियो

राइज एंड फॉल के सीजन 2 में बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं. कभी सिवेट तोमर के साथ उनकी हाथापाई ने सुर्खियां बटोरीं, तो कभी खाने की टेबल पर कंटेस्टेंट्स ने उन पर तंज कसे. शो में शहजाद को लेकर लगातार बहस हो रही है. वहीं, कुछ कंटेस्टेंट्स उनके सपोर्ट में भी खड़े दिखाई दिए हैं.

कभी पिटाई तो कभी खाने की टेबल पर ताना, Rise and Fall 2 में शहजाद पूनावाला के साथ क्या-क्या हो रहा, वायरल हो रहे वीडियो
X

राइज एंड फॉल सीजन 2 में बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला के साथ बहुत कुछ अच्छा नहीं हो रहा है. लगातार कुछ ऐसे वाक्ये सामने आ रहा है जिसमें लग रहा है कि शो में उनका बहुत बुरा हाल है. सबसे पहले जो घटना घटी उसमें सिवेट तोमर ने शहजाद की बुरी तरह पिटाई कर दी. खाने की टेबल पर भी शहजाद की खूब टांग खिचाई की गई. इतना ही नहीं वो हर कंटेस्टेंट के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं. आइए जानते हैं कि शहजाद के साथ अब तक क्या-क्या हुआ.

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें, स्वरा भास्कर ने उन्हें बचाने के लिए बीच-बचाव किया, वरना पिटाई और भी बुरी हो सकती थी. वीडियो में शहजाह गुस्सा हो जाते हैं और कहते हैं कि सिवेट की हदें देखों कि वो स्वरा भास्कर के साथ बैठा है और मुझे लेक्चर दे रहा है. ये दोगलापन है.

वो कहते हैं कि जा सिवेट करो अलायंस, ये है कोइलिशन बताइए. जो टैटू बनाकर घूम रहा है वो अब स्वरा भास्कर के साथ गुलछर्रे उड़ा रहा है. इसके बार सिवेट गुस्से में आते हैं और स्वरा उन्हें कहती है उन्हें मारो मत. सिवेट गुस्सा हो जाते हैं और हाथ छोड़ देते हैं फिर सब लोग बीच बचाव करते हैं.

खाने पर भी कसा गया तंज

इसके बाद एक और वीडियो में सब लोग खाना खा रहे होते हैं तभी शहजाद को देखकर तेज प्रताप कहते हैं कि ये तो भक्त हैं, नॉन वेज खा रहे हैं. तो इस पर करण रिएक्ट करते हुए कहते हैं कि देखो हर तरह से दोगला है ये. इसके बाद शहजाद रिएक्ट करते हुए कहते हैं कि करण जी की ये मांग है तो दरवाजा न तोड़े तो हम खाना ही त्याग देते हैं.

फिर सभी उन्हें रोक देते हैं. शहजाद हाथ जोड़ते हुए कहते हैं, मैं जब तक अन्न त्याग दूंगा. इसके बाद करण कहते है कि वो अल्टीमेट रूलर बने हैं तो परमिशन वहां से लेनी पड़ेगी. ये तो टट्टा है. ये पहले उनसे पूछेगा सास ले लूं, इसके बाद करण ने कुछ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया.

प्रियंका चहर ने ऐसे किया रिएक्ट

एक और वीडियो में शहजाद कहते हैं कि वो केस कर दिया हम पर, ये क्या तरीका है प्रियंका आप बताओ, मैं जो रहा रहा था वो सही थी. इसके बाद प्रियंका कहती हैं कि वॉयलेंस को मैं कभी सपोर्ट नहीं करूंगी. मैं उसको बिल्कुल सपोर्ट नहीं करती इस बात पर. तुम ऐसे करोगे सिविट तो तुम्हें ऐसा लगेगा कि ऐसे चलने वाला है तो नहीं चल सकता है.

वर्ड्स से फाइट करनी है तो करो. प्रियंका ने कहा मुझे ये सही नहीं लगा जो हुआ शहजाद के साथ सबके अपने पॉइंट ऑफ व्यू होते हैं, ऐसी कौनसी लड़ाई कि हाथा पाई हो गई है. मैं इसे सपोर्ट नहीं करती . इसके बाद राज को बुलाते हुए शहजाद कहते हैं, मेरी गलती है जिसो जो करना है करो, राज गुस्से में कहते हैं कि मुझे देखना है रिएलिटी शो कैसे होता है. फिर स्वरा और सिवेट के बीच रूल बुक को लेकर चर्चा होती है. उसने मुझे प्रवोक किया तो मैं उसे छोड़ूगा नहीं.

गौतम गुलाटी ने किया सपोर्ट

इसके साथ ही राजा करण को कहते हैं कि आप हमारी साइड आ जाओ, मैं सिवेट को रेकना गया था फिर शहजाद को स्टोर रूम में बुलाया जाता है. तेज प्रताप कहते हैं कि उनके झगड़ो से मैं डर गया था कि कहीं ऐसा न हो कि मेरे साथ हाथापाई कर दें. वही एक समय ऐसे भी आया जब कुछ लोग शहजाद को सपोर्ट कर रहे थे.

गौतम गुलाटी कहते हैं कि उन्हे लगता है कि शहजाद अच्छे इंसान हैं. सिवेट बोल रहा था और वो चुप था. वो सहम गया था, उन्होंने कहा शहजाद अपनी जबान से खेल रहा है.

स्वरा भास्कर ने क्या शहजाद को क्या कहा?

एक अन्य वीडियो में तेज प्रताप ने कहा कि सभी हाथापाई कर ले. इस पर स्वरा कहती हैं बहुत पागल आदमी है. कम्यूनिस्ट है ये. इस पर करण कहते हैं कि उसकी पॉलीटिकल गेम नहीं चल रही है.

वो तब चलती है जब आप किसी पार्टी का हिस्सा हो. करण कहते हैं जहां इसकी वैल्यू हो मारके न निकाला जाए.

अगला लेख