Begin typing your search...

अब 'प्रलय' लाएगे Ranveer Singh, दिखेगा दुनिया का अंत; 300 करोड़ के बजट में हॉलीवुड के VFX को करेगी चेलैंज

रणवीर सिंह की फिल्म ‘प्रलय’ एक पोस्ट-एपोकैलिप्टिक ज़ॉम्बी थ्रिलर है, जिसमें दुनिया के अंत के बाद की भयावह कहानी दिखाई जाएगी. 300 करोड़ के बजट और वर्ल्ड-क्लास VFX के साथ यह फिल्म हिंदी सिनेमा में नया इतिहास बना सकती है.

Ranveer Singh Upcoming Movie Pralay
X
Ranveer Singh Upcoming Movie 'Pralay'
( Image Source:  ANI )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय4 Mins Read

Published on: 5 April 2026 8:52 AM

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) फ्रैंचाइजी जैसी बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद अब उनकी अगली फिल्म 'प्रलय' की चर्चा हर तरफ जोरों से हो रही है. लोग इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 'प्रलय' रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका वाली फिल्म है. इसे मशहूर फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने बनाया है. यह एक पोस्ट-एपोकैलिप्टिक थ्रिलर फिल्म है, यानी यह कहानी दुनिया के खत्म होने के बाद की है. इसमें भयानक और रोमांचक माहौल दिखाया जाएगा.

हंसल मेहता कहते हैं कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सीमाओं को आगे बढ़ाएगी और नई ऊंचाइयों को छुएगी. फिल्म को और भी खास बनाने वाली बात यह है कि इसमें बहुत ज्यादा और बेहतरीन वीएफएक्स इस्तेमाल किए जाएंगे. हैरानी की बात यह है कि यह सब काम हॉलीवुड की इसी तरह की बड़ी फिल्मों के बजट के मुकाबले बहुत कम खर्च में किया जाएगा. हंसल मेहता ने यह भी साफ कर दिया है कि यह फिल्म किसी किताब अडेप्शन नहीं है. हंसल मेहता ने खुलासा किया कि 'प्रलय' की कहानी ने रणवीर सिंह को कैसे अपनी ओर आकर्षित किया. यह फिल्म हंसल मेहता के नए प्रोडक्शन बैनर 'ट्रू स्टोरी फिल्म्स' के तहत बन रही है.

कौन करेगा डायरेक्ट?

फिल्म का निर्देशन हंसल मेहता के बेटे जय मेहता कर रहे हैं. यह जय मेहता की पहली फुल लेंथ फीचर फिल्म होगी. रणवीर सिंह की अपनी प्रोडक्शन कंपनी 'मां कसम फिल्म्स' भी इस फिल्म को साथ बना रही है. खबरों के अनुसार, फिल्म का कुल बजट करीब 300 करोड़ रुपये है. फिलहाल फिल्म प्री-प्रोडक्शन के फेज में है. इसकी कहानी को कई महीनों की मेहनत से तैयार किया गया है. स्क्रिप्ट जय मेहता और उनके को-राइटर विशाल कपूर ने लिखी है.

पर्दे पर दिखेगा दुनिया का अंत

हंसल मेहता बताते हैं कि सिर्फ कहानी लिखना ही काफी नहीं था. टीम ने पूरी दुनिया को विस्तार से सोचा, समझा, टेस्ट किया और पहले से ही सीन्स की प्रिविजुअलाइजेशन कर ली ताकि फिल्म में वह भयानक दुनिया पर्दे पर बिल्कुल रियल लगे. हंसल मेहता ने THR इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि रणवीर सिंह के आने से पहले ही इस प्रोजेक्ट पर काफी समय से काम चल रहा था. जब रणवीर सिंह ने इसमें दिलचस्पी दिखाई, तब टीम ने कहानी और फिल्म की पूरी दुनिया को और बेहतर बनाने में बहुत ज्यादा समय और मेहनत लगाई. यह फिल्म हिंदी सिनेमा में पहले कभी न दिखाए गए भयावह और सर्वनाश के बाद के माहौल को दिखाएगी.

वर्ल्ड लेवल के वीएफएक्स का होगा इस्तेमाल

'प्रलय' पूरी तरह से ऑरिजिनल कहानी पर आधारित है. इसमें वर्ल्ड लेवल के वीएफएक्स का इस्तेमाल होगा. फिल्म में अराजकता और तबाही से भरी दुनिया दिखाई जाएगी, जिसमें ज़ॉम्बी भरे हुए शहर भी होंगे. हंसल मेहता कहते हैं कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी दुनिया बनाना बिल्कुल नया काम है. उन्होंने अफवाहों को साफ करते हुए बताया कि यह फिल्म जोस सारामागो की किताब 'ब्लाइंडनेस' पर आधारित नहीं है. जय मेहता और विशाल कपूर ने पूरी तरह से अपनी खुद की ऑरिजिनल कहानी बनाई है. फिल्म का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण हिस्सा उसके विजुअल इफेक्ट्स हैं. हंसल मेहता कहते हैं कि फिल्म की निराशावादी और डरावनी दुनिया बनाने के लिए VFX पर बहुत ज्यादा भरोसा किया जाएगा. इतने बड़े पैमाने के VFX के बावजूद, पूरी फिल्म को हॉलीवुड के मुकाबले बहुत कम बजट में पूरा करने की योजना है.

Ranveer Singhbollywood
अगला लेख