Begin typing your search...

कौन हैं Ranveer Allahbadia की नई गर्लफ्रेंड Juhi Bhatt? केन्या में साथ मना रहे वेकेशन

14 महीने के ब्रेकअप और विवादों के बाद रणवीर अल्लाहबादिया की जिंदगी में नए प्यार की एंट्री की चर्चा तेज हो गई है. केन्या वेकेशन के दौरान जूही भट्ट के साथ उनकी नजदीकियों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है.

कौन हैं Ranveer Allahbadia की नई गर्लफ्रेंड Juhi Bhatt? केन्या में साथ मना रहे वेकेशन
X
( Image Source:  Instagram: beerbiceps, juhi.bhatt )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय4 Mins Read

Updated on: 23 April 2026 11:17 AM IST

रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahbadia) ने अपनी पिछली परेशानियों के बाद काम पर वापसी कर ली है. भारत में छिपी हुई कई टैलेंट्स में से एक हैं रणवीर सिंह अल्लाहबादिया. पिछले साल रणवीर काफी विवादों में घिर गए थे. कानूनी मामलों से जूझने के बाद उनके निजी जीवन को भी बड़ा झटका लगा. उस समय अफवाहें चल रही थीं कि वे टीवी एक्ट्रेस निक्की शर्मा के साथ डेटिंग कर रहे हैं. लेकिन 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के एक विवादित एपिसोड के बाद कथित तौर पर दोनों का ब्रेकअप हो गया. अब 14 महीने बाद लगता है कि रणवीर को अपना नया पार्टनर मिल गया है. अफवाहें हैं कि वे एक्ट्रेस और कंटेंट क्रिएटर जूही भट्ट के साथ रिलेशनशिप में हैं. दोनों फिलहाल साउथ अफ्रीका के पास स्थित देश केन्या में छुट्टियां मना रहे हैं.

रणवीर, जिन्हें लोग प्यार से बीयर बाइसेप्स के नाम से भी जानते हैं, ने केन्या की अपनी यात्रा के कई खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं. उन्होंने इसे 'सपनों जैसी छुट्टियां' बताया. वन्यजीवों, जंगलों और मनमोहक प्राकृतिक नज़ारों से भरी इन छुट्टियों में उन्होंने दुर्लभ जानवरों और पक्षियों की क्लिप्स भी शेयर कीं. एक वीडियो में रणवीर सफेद शर्ट और शॉर्ट्स पहने एक महिला के साथ पहाड़ी पर दौड़ते दिखे. उसी दौरान जूही भट्ट ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सफेद शर्ट में अपनी सेल्फी पोस्ट की. दोनों की पोस्ट्स और स्टोरीज से साफ हिंट मिल रहे हैं कि वे एक-दूसरे के साथ हैं.

जूही भट्ट कौन हैं?

जूही भट्ट 29 साल की लोकप्रिय सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर हैं. वे देहरादून की रहने वाली हैं. जूही फैशन, लाइफस्टाइल, यात्रा और डांस से जुड़ा कंटेंट बनाती हैं. सोशल मीडिया के अलावा वे एक एक्ट्रेस भी हैं. उन्होंने अमेज़न MX प्लेयर की वेब सीरीज 'भय' में गौरव तिवारी मिस्ट्री में काम किया है. इसके अलावा कई फिल्मों और टीवी शो में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. 13 अप्रैल को रणवीर और जूही को मुंबई में एक साथ देखा गया था. जब एक फैन ने उनसे फोटो खिंचवाने को कहा, तो रणवीर ने मुस्कुराते हुए कहा, 'अभी मैं अपनी गर्लफ्रेंड के साथ हूं.' खबरों के अनुसार, इस जोड़े ने दिवाली के आस-पास डेटिंग शुरू की थी और धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर इसके संकेत भी देने लगे थे.

रणवीर अल्लाहबादिया के पिछले रिश्ते

जूही से पहले रणवीर का नाम टीवी एक्ट्रेस निक्की शर्मा से जुड़ा था. निक्की 'देहलीज', 'माइंड द मल्होत्रा' और 'प्यार का पहला अध्याय शिव शक्ति' जैसी लोकप्रिय सीरियल्स में काम कर चुकी हैं. दोनों का रिश्ता काफी समय तक चला. सबसे पहले तब खबरें आईं जब रणवीर निक्की के साथ लंदन घूमने गए थे. हालांकि उन्होंने कभी अपना रिश्ता सार्वजनिक रूप से कन्फर्म नहीं किया, लेकिन इंस्टाग्राम पर उनकी मिलती-जुलती पोस्ट्स और स्टोरीज ने सबको अंदाजा दे दिया था. बाद में रणवीर के ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ वाले विवादित एपिसोड की वजह से जब वे कानूनी मुश्किलों में फंस गए, तब दोनों का ब्रेकअप हो गया. पॉडकास्ट दोबारा शुरू करने के बाद रणवीर ने बिना नाम लिए अपने 'बहुत बुरे ब्रेकअप' के बारे में बात की थी.

अगला लेख