Begin typing your search...

9 साल छोटी, पेशे से डेंटिस्ट... काजी तौकीर की पत्नी इफ्सा कौन? भाई ने बताया- ‘हमारे घर की रॉकस्टार’

‘बिग बॉस 20’ के कंटेस्टेंट काज़ी तौकीर इन दिनों अपनी शादी को लेकर भी चर्चा में हैं. काज़ी के मुताबिक उनकी पत्नी का नाम इफ़्सा है, जो उनसे 9 साल छोटी और पेशे से डेंटिस्ट हैं. हालांकि, उनकी पत्नी की कोई तस्वीर या सोशल मीडिया मौजूदगी सामने नहीं आई है. अब काज़ी के भाई तौसीफ़ ने इफ़्सा को लेकर अहम बातें बताई हैं.

9 साल छोटी, पेशे से डेंटिस्ट... काजी तौकीर की पत्नी इफ्सा कौन? भाई ने बताया- ‘हमारे घर की रॉकस्टार’
X
( Image Source:  Instagram : Qazi Touqeer )

सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ के कंटेस्टेंट काजी तौकीर और उनकी मौजूदगी के साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी चर्चा का विषय बन गई है. खासकर उनकी शादी को लेकर फैंस और घर के कुछ सदस्यों के मन में सवाल हैं. काजी कई बार साफ कर चुके हैं कि वह शादीशुदा हैं और उनकी पत्नी का नाम इफ़्सा है. हालांकि, शो में कुछ कंटेस्टेंट्स उनकी शादी की बात पर भरोसा करते नजर नहीं आए.

काजी के फैन्स के लिए भी उनकी पत्नी को लेकर ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इफ़्सा सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं. काजी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी उनकी पत्नी के साथ तस्वीरें या पोस्ट नजर नहीं आतीं. यही वजह है कि उनकी शादी और पत्नी को लेकर लोगों की उत्सुकता बनी हुई है.

काजी ने बताया- पत्नी उनसे 9 साल छोटी और डेंटिस्ट हैं

‘बिग बॉस 20’ के घर में काजी ने अपनी शादी को लेकर कई बातें शेयर की हैं. उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी का नाम इफ़्सा है और वह उनसे करीब 9 साल छोटी हैं. इफ़्सा पेशे से डेंटिस्ट हैं. उन्होंने अपनी शादी के बारे में ज्यादा निजी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन शो में बातचीत के दौरान पत्नी का जिक्र जरूर किया है.

इसी बीच काजी की शादी से जुड़ा 2021 का एक कथित वीडियो भी सामने आया था. इसमें वह ट्रेडिश्नल कपड़ों में कार में बैठते दिखाई दिए. वीडियो में काजी ने हल्के हरे रंग का कुर्ता-पायजामा और उसके ऊपर बेज रंग की जैकेट पहनी हुई थी. एक एपिसोड में उन्हें इसी तरह की जैकेट पहने देखा गया, जिसके बाद उनकी शादी को लेकर चर्चा और बढ़ गई.काजी ने एक पुराने वीडियो में अपनी शादी के खर्च का भी जिक्र किया था. उन्होंने बताया था कि उनकी शादी कोरोना महामारी के दौरान हुई थी और समारोह काफी सादगी से, केवल करीबी लोगों की मौजूदगी में किया गया था.

भाई तौसीफ़ ने इफ़्सा को बताया परिवार की ‘रॉकस्टार’

काजी की पत्नी इफ़्सा के बारे में उनके भाई काज़ी तौसीफ़ ने भी एक इंटरव्यू में बात की है. हीना कुमावत के साथ बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि बिग बॉस के घर में काजी को मिल रही नेगेटिविटी का परिवार पर क्या असर पड़ रहा है.

तौसीफ़ ने कहा कि शो में काजी के साथ जो कुछ भी होता है, उसका असर परिवार और उनकी पत्नी पर भी पड़ता है. उन्होंने इफ़्सा की तारीफ करते हुए उन्हें परिवार की ‘रॉकस्टार’ बताया. तौसीफ के मुताबिक, इफ़्सा काज़ी के लिए हिम्मत और सपोर्ट का बड़ा सहारा हैं.


उन्होंने यह भी कहा कि जब किसी के पति को लगातार ट्रोल होते या लोगों की आलोचना झेलते हुए देखा जाता है, तो पत्नी को बुरा लगना स्वाभाविक है.हालांकि, तौसीफ का मानना है कि बिग बॉस के दर्शक घर के अंदर होने वाली पूरी घटनाओं को देख रहे हैं और समय के साथ उन्हें असल स्थिति समझ आएगी.

फिलहाल, काज़ी की पत्नी इफ़्सा की कोई तस्वीर या वीडियो सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आया है. इसी वजह से उनकी शादीशुदा जिंदगी को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बनी हुई है.

अगला लेख