निहायती घटिया... Nora Fatehi के नए गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' के लिरिक्स पर मचा हंगामा, सोशल पर जमकर हो रही ट्रोल
नोरा फतेही अपने जबरदस्त डांस और आइटम सॉन्ग्स के लिए जानी जाती हैं. फिल्मों में उनके गाने अक्सर वायरल हो जाते हैं, लेकिन कई बार उनके डांस और गानों को लेकर विवाद भी खड़ा हो जाता है. इस बार फिल्म KD: The Devil के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लेकर नोरा फतेही सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं.
नोरा फतेही अपने दमदार डांस और ग्लैमरस स्टाइल के लिए जानी जाती हैं. फिल्मों में उनके आइटम सॉन्ग अक्सर चर्चा में रहते हैं और उनके डांस स्टेप्स को खूब पसंद भी किया जाता है. हालांकि कई बार यही बोल्ड अंदाज के चलते एक्ट्रेस को ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है, जब उनका नया गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर विवादों में घिर गया.
दरअसल यह गाना फिल्म KD: The Devil का है, जिसमें नोरा फतेही के डांस मूव्स और गाने के लिरिक्स को लेकर सोशल मीडिया पर कई लोग नाराजगी जता रहे हैं. कुछ यूजर्स ने गाने को “निहायती घटिया” तक बता दिया, जिसके बाद इंटरनेट पर नोरा फतेही को जमकर ट्रोल किया जा रहा है.
सरके चुनर तेरी सरके गाना रिलीज
youtube-Anand Audio
सरके चुनर तेरी सरके कन्नड़ फिल्म KD: The Devil का गाना है, जिसे अब तक 13 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. यह फिल्म कई भाषाओं में रिलीज की जाएगी. इस गाने में नोरा के साथ सजंय दत्त भी नजर आ रहे हैं. कई यूजर्स ने आरोप लगाया कि गाने के बोलों में डबल मीनिंग का इस्तेमाल किया गया है और डांस मूव्स भी जरूरत से ज्यादा बोल्ड हैं.
सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स
गाने को लेकर सोशल मीडिया पर लोग भड़क गए हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा 'इस गाने के बोल बहुत ही अश्लील हैं. हो सकता है कि भारत में अब तक रिलीज़ हुए गानों में यह सबसे बुरा गाना हो. इससे भी बुरी बात यह है कि अब कई लड़कियां इस गाने पर रील्स बनाएंगी और खुद को सेक्शुअलाइज़ करेंगी. क्या सेंसर बोर्ड के पास कोई काम नहीं है? वे ऐसे अश्लील गानों पर बैन क्यों नहीं लगा सकते? एक अन्यू यूजर ने लिखा, “ये क्या लिरिक्स हैं भाई? समझ ही नहीं आ रहा कि इसे गाना कैसे कहें.'
क्या है फिल्म की कहानी?
youtube-Anand Audio
फिल्म KD: The Devil एक एक्शन क्राइम ड्रामा है, जिसकी कहानी 1970 के दशक के अंडरवर्ल्ड पर आधारित बताई जा रही है. फिल्म में एक छोटे अपराधी काली की कहानी दिखाई गई है, जो धीरे-धीरे अपराध की दुनिया में आगे बढ़ता है और गैंग्स के बीच सत्ता की लड़ाई में उलझ जाता है. हालांकि फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई है, लेकिन इसके इस गाने ने पहले ही सोशल मीडिया पर काफी विवाद खड़ा कर दिया है.




