Begin typing your search...

Netflix 2026: 21 फिल्मों–सीरीज का ऐलान, सैफ अली खान से ज्यादा चर्चा सौरभ द्विवेदी की क्यों?

नेटफ्लिक्स ने 2026 के लिए भारतीय दर्शकों के सामने 21 फिल्मों और वेब सीरीज का बड़ा ऐलान किया है. सैफ अली खान की ‘हम हिंदुस्तानी’ और ‘कर्तव्य’ जैसे प्रोजेक्ट्स चर्चा में हैं, लेकिन मीडिया की नजरें पत्रकार सौरभ द्विवेदी पर टिकी हैं.

Netflix 2026: 21 फिल्मों–सीरीज का ऐलान, सैफ अली खान से ज्यादा चर्चा सौरभ द्विवेदी की क्यों?
X
( Image Source:  insta/netflix_in )
नवनीत कुमार
Edited By: नवनीत कुमार

Updated on: 3 Feb 2026 9:21 PM IST

साल 2026 के लिए Netflix ने भारतीय दर्शकों के सामने अपना बड़ा गेमप्लान खोल दिया है. मंगलवार को हुए एक खास इवेंट में नेटफ्लिक्स ने बताया कि आने वाला साल उसके लिए कंटेंट के लिहाज से अब तक का सबसे बड़ा दांव होने वाला है. इस बार फोकस सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि चर्चा और बहस पैदा करने वाले प्रोजेक्ट्स पर भी दिख रहा है.

नेटफ्लिक्स ने इस मौके पर करीब 21 फिल्मों और वेब सीरीज का ऐलान किया. कहीं टीजर लॉन्च हुआ, कहीं ट्रेलर, तो कहीं सिर्फ अनाउंसमेंट वीडियो और फर्स्ट लुक पोस्टर से ही माहौल बना दिया गया. दिलचस्प बात यह रही कि इवेंट में सितारों से ज्यादा चर्चा किसी और वजह से होती रही.

नेटफ्लिक्स 2026 में क्या खास लेकर आ रहा है?

नेटफ्लिक्स ने साफ कर दिया है कि 2026 उसके लिए “मल्टी-जॉनर” साल होगा. इतिहास, राजनीति, थ्रिलर, सोशल ड्रामा और पावरफुल कैरेक्टर बेस्ड कहानियों पर जोर रहेगा. कुल 21 प्रोजेक्ट्स में फिल्में और सीरीज दोनों शामिल हैं, जिनमें से कई भारत की सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही हैं.

सैफ अली खान किन फिल्मों में नजर आएंगे?

इस लाइनअप में Saif Ali Khan दो अलग-अलग फिल्मों के साथ नजर आएंगे. पहली फिल्म हम हिंदुस्तानी है, जिसका टीजर रिलीज किया गया है. यह भारत के पहले चुनाव की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म है. दूसरी फिल्म कर्तव्य है, जिसमें सैफ खाकी वर्दी में नजर आएंगे और धर्म बनाम कर्म की लड़ाई लड़ते दिखेंगे.

‘कर्तव्य’ फिल्म को लेकर खास चर्चा क्यों है?

कर्तव्य सिर्फ एक पुलिस या सिस्टम आधारित फिल्म नहीं है. पोस्टर के कैप्शन, “धर्म और कर्म के युद्ध में, क्या कर्तव्य जीत पाएगा?” ने ही टोन सेट कर दिया है. फिल्म में रसिका दुग्गल और संजय मिश्रा भी अहम भूमिकाओं में हैं. खास बात यह है कि इसी फिल्म से एक वरिष्ठ पत्रकार अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं.

सौरभ द्विवेदी का फिल्म डेब्यू

नेटफ्लिक्स के इस ऐलान के बाद असली हलचल फिल्मी सितारों से ज्यादा मीडिया इंडस्ट्री में दिखी. वजह वरिष्ठ पत्रकार Saurabh Dwivedi. नेटफ्लिक्स ने जो फोटो शेयर किए उसमें एक फोटो सौरभ द्विवेदी की भी है. फोटो में उनका कालीन भइया जैसा रुतवा दिख रहा है. सब सवाल ये है कि सौरभ द्विवेदी की अगली पारी आखिर कहां होगी?

सौरभ द्विवेदी को लेकर इतना सस्पेंस क्यों है?

डिजिटल और टीवी पत्रकारिता में सौरभ द्विवेदी ऐसा नाम हैं, जिनके अगले कदम पर पूरा मीडिया बाजार नजर रखता है. लल्लनटॉप के बाद से ही यह सवाल बना हुआ है कि उनका अगला ठिकाना क्या होगा. बीते दिनों इंडियन एक्सप्रेस हिंदी डिजिटल से जुड़ने की चर्चाएं भी हुई. उन्होंने पोस्ट शेयर कर इस बात की पुष्टि भी की थी.

चर्चा का केंद्र बने सौरभ

एक तरफ ओटीटी प्लेटफॉर्म्स स्टार पावर के दम पर कंटेंट बेच रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ मीडिया इंडस्ट्री एक पत्रकार के अगले फैसले को लेकर ज्यादा उत्सुक दिख रही है. सैफ अली खान नेटफ्लिक्स को ग्लैमर दे रहे हैं, लेकिन चर्चा का केंद्र अब भी सौरभ द्विवेदी बने हुए हैं.

क्या तस्वीर साफ होती है?

2026 के लिए नेटफ्लिक्स ने साफ संकेत दे दिया है कि कंटेंट बड़ा होगा और चर्चा उससे भी बड़ी. शो में सितारे चमकेंगे, लेकिन मीडिया की स्पॉटलाइट फिलहाल एक ही नाम पर टिकी है- सौरभ द्विवेदी और उनका अगला कदम. यही वजह है कि यह इवेंट सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि मीडिया और कंटेंट की जंग की कहानी भी बन गया.

bollywoodNetflix
अगला लेख