Begin typing your search...

Dhurandhar 2 के लोकेशन मैनेजर पर FIR, बिना परमिशन मुंबई के फोर्ट इलाके में उड़ाया था ड्रोन!

रणवीर सिंह की मचअवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2’ की शूटिंग के दौरान मुंबई के फोर्ट इलाके में बिना ड्रोन परमिशन के शूटिंग कराई गई, जिस पर पुलिस ने FIR दर्ज की। इस मामले में लोकेशन मैनेजर की गिरफ्तारी के बाद शूटिंग फिलहाल रोक दी गई है।

ranveer singh dhurandhar 2 drone shooting fir mumbai
X
( Image Source:  X Handle )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय

Updated on: 3 Feb 2026 3:07 PM IST

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की नई फिल्म 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) को लेकर अभी बहुत जोर-शोर से प्रमोशन चल रहा है. लोग इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि पहली फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. लेकिन अभी रिलीज से पहले ही फिल्म की टीम को एक अनपेक्षित कानूनी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मुंबई के दक्षिण इलाके में, खासकर फोर्ट क्षेत्र (जो बहुत हाई-सिक्योरिटी वाला इलाका है) में शूटिंग के दौरान बिना किसी अनुमति के ड्रोन उड़ाया गया. यह काम फिल्म के लोकेशन मैनेजर रिंकू राजपाल वाल्मीकि ने किया था. पुलिस को शिकायत मिली कि उन्होंने सुरक्षा के सारे नियम तोड़े और जरूरी परमिशन नहीं ली.

फोर्ट इलाका बहुत संवेदनशील है यहां कई सरकारी दफ्तर हैं और सुरक्षा बहुत सख्त होती है. ड्रोन उड़ाने के लिए कई स्तरों की अनुमति लेनी पड़ती है, लेकिन टीम ने सिर्फ जमीन पर शूटिंग की परमिशन ली थी, ड्रोन की नहीं. इस वजह से 1 फरवरी 2026 को एमआरए मार्ग पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर दी गई है. यह केस भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 के तहत है, जो किसी सरकारी आदेश की जानबूझकर अवहेलना करने से जुड़ा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक शूटिंग रोक दी गई है और लोकेशन मैनेजर को गिरफ्तार भी किया गया था.

अब तक कोई बयान नहीं

शूटिंग के दौरान संजय दत्त भी मौके पर थे और यह शूटिंग का तीसरा दिन था. टीम पिछले कई दिनों से वहां एक सेट बना रही थी- पाकिस्तान की लैयारी जैसी पुरानी, भीड़-भाड़ वाली गली का लुक देने के लिए बड़े पैमाने पर सेट तैयार किया गया था. अभी तक फिल्म के प्रोडक्शन हाउस (जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज) की तरफ से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

फिल्म के बारे में क्या खास है?

पहली फिल्म 'धुरंधर' 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी और इसने दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की. यह एक जासूसी-एक्शन थ्रिलर थी, जिसमें रणवीर सिंह ने हमजा अली मजारी (जो असल में भारतीय जासूस जसकीरत सिंह रंगी है) का किरदार निभाया था. कहानी में एक भारतीय जासूस पाकिस्तानी माफिया में घुसपैठ करता है और देश के खिलाफ होने वाले हमलों को रोकने की कोशिश करता है. फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया और यह हिंदी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई. अब 'धुरंधर 2' में हमजा अली मजारी अपनी ताकत और और मजबूत करेगा. वह पाकिस्तानी माफिया के खिलाफ और बदला लेगा, खासकर अर्जुन रामपाल के किरदार मेजर इकबाल और उनके साथियों के कायराना कृत्यों का. फिल्म में संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन, सारा अर्जुन जैसे कलाकार भी हैं. बता दें कि, यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Ranveer Singh
अगला लेख