Begin typing your search...

14 साल की उम्र में ऋषि कपूर से मुलाकात फिर 21 साल में छोड़ दीं फिल्में, ऐसी है नीतू सिंह की लव स्टोरी, बॉलीवुड करियर भी जानें

आज बॉलीवुड की लोकप्रिय अदाकारा नीतू सिंह अपना 68वां बर्थडे मना रही हैं. जानिये उनसे जुड़े कुछ किस्से और ऋषि कपूर से मिलने की कहानी

14 साल की उम्र में ऋषि कपूर से मुलाकात फिर 21 साल में छोड़ दीं फिल्में, ऐसी है नीतू सिंह की लव स्टोरी, बॉलीवुड करियर भी जानें
X

हिंदी फिल्म जगत की प्रसिद्ध अदाकारा नीतू सिंह 68 साल की हो गई हैं. आज उनका जन्मदिन है. उम्र के इस पड़ाव पर आकर भी नीतू के एनर्जी लेवल का ग्राफ लगातार ऊपर ही बढ़ता जा रहा है. इसका ताजा उदाहरण है हाल ही में आई फिल्म दादी की शादी जिसमें उम्र के इस पड़ाव पर भी वह हार नहीं मानती और आगे बढ़ने की चाह रखती हैं. इसमें नीतू विमला आहूजा किरदार निभा रही हैं जो 72 साल की हैं और फिर से शादी कर अपनी लाइफ को जीना चाहती हैं.

नीतू और पति ऋषि पहली बार साल 1974 में फिल्म जहरीला इंसान के सेट पर मिले थे. इस समय नीतू केवल 14 साल की थी. दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे. धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदली और दोनों ने 22 जनवरी 1980 को शादी कर ली. इसके बाद इन दोनों की पहली बेटी रिधिमा का जन्म हुआ जिसके बाद नीतू ने महज 21 साल की उम्र में फिल्मों से रिटायरमेंट ले ली थी. उन्होंने करियर और परिवार के बीच में परिवार के चुना.

नीतू लिखती थी टेलीग्राम

इसी बीच ऐसी अटकलें लगाई जी रही थी कि यह कपूर फैमिली की परंपरा है कि महिलाओं को काम नहीं करने दिया जाता.लेकिन नीतू ने इनका खंडन करते हुए कहा कि यह उनकी पर्सनल चॉइस थी. इतना ही नहीं ऋषि तो अपनी गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए नीतू से टेलीग्राम लिखवाते थे. जब ऋषि फिल्म बारू की शूटिंग के लिए पेरिस गए, तब उन्हें नीतू को बहुत मिस किया. वहां से उन्होंने नीतू को एक टेलीग्राम भेजा जिसमें लिखा था "यह सिखनी बड़ी याद आती है". इसके बाद लौटने पर उन्होंने नीतू को प्रपोज किया था। बात करें कमबैक की तो नीतू जी ने शादी के 26 साल बाद साल 2009 मे फिल्म लव आज कल से किया.

यह भी पढ़ें- अब मुझे तुम्हें जाने देना होगा... बहन अंशुला की शादी में भावुक हुए अर्जुन कपूर, शेयर की इमोशनल विदाई पोस्ट, देखें दुल्हन के प्यारे फोटोज

डांस करना पसंद

दरअसल, नीतू ने पिता की मौत के बाद एक्टिंग शुरू की थी. वह इस समय मुंबई में थीं. उन्हें डांस करना पसंद था और काफी खुशमिजाज थी. उन्होंने 1960 के दशक में 'बेबी सोनिया' नाम से करियर की शुरुआत की. उनकी मां राजी ने प्यार से, लेकिन सख्ती के साथ उनके करियर को संभाला, जिससे वह लगातार कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ती गईं. एक लीडिंग स्टार के तौर पर उनके करियर की शुरुआत 'रिक्शावाला' (1972) से हुई. 'यादों की बारात' के एक डांस नंबर ने उन्हें तुरंत कामयाबी दिलाई. पति की मौत के बाद इस सदमे से बाहर आने के लिए नीतू को शराब का लत लग गई थी. वह सो नहीं पाती थी. 2-3 महीने तक यह सिलसिला चलता रहा. वह इस तरह से खुद को पसंद नहीं कर रही थी.

मां को मंजूर नहीं था रिश्ता

नीतू की मां राजी सिंह को पता लगा कि उनकी बेटी ऋषि कपूर से प्यार करती हैं तो उन्होंने उन पर रोक लगानी शुरू कर दी.जब नीतू ऋषि के साथ डेट पर जाती थीं मां उनके कजन को भी साथ भेज देती थीं. हर डेट में वह इन दोनों के साथ होता था. लेकिन लववबर्ड्स भी कुछ कम नहीं थे. दोनों बहाना बनाकर उसे अकेले छोड़कर भाग जाते थे. हम लोग उम्मीद करते हैं कि वह इस प्रकार ही अपना खुशहाल जीवन जीती रहे और हंसती मुस्कुराती रहें.

पहली फिल्म थी रिक्शावाला

नीतू जी की पहली फिल्म मुख्य अभिनेत्री के रूप में पहली फिल्म रिक्शावाला थी. 1980 में शादी के बाद एक्टिंग छोड़ दी थी. यह फिल्म फ्लॉप रही थी लेकिन यादों की बारात के गीत "लेकर हम दीवान दिल" में उनके प्रदर्शन ने उन्हें लोकप्रियता दिलाई.ज्यादातर फिल्मों में, नीतू को सबसे ज्यादा प्यार करने वाली बेटी या "आशावादी" या "जीवंत" प्रेमिका के रूप में दर्शाया गया था. इसक अलावा'अमर अकबर एंथनी' (1977) और 'दीवार' (1975) जैसी हिट फिल्मों में भी काम किया.

अगला लेख