अब मुझे तुम्हें जाने देना होगा... बहन अंशुला की शादी में भावुक हुए अर्जुन कपूर, शेयर की इमोशनल विदाई पोस्ट, देखें दुल्हन के प्यारे फोटोज
एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर शादी के बंधन में बंध गई हैं. उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर को जीवनसाथी बनाया है.
बॉलिवुड के मशहूर प्रोड्यूसर बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ शादी कर ली है. दोनों की शादी का फंक्शन मुंबई के ताज होटल में संपन्न हुआ. शादी समारोह की कुछ खास तस्वीरें सामने आई हैं. इनमें से सबसे खास और दिल को छू लेने वाली पोस्ट है अंशुला के भाई और एक्टर अर्जुन कपूर की जिसे पढ़कर आपकी आंखें भी नम हो जाएंगी.
अर्जुन ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि तुम हमेशा मेरी रहोगी. लेकिन अब मुझे तुम्हें जाने देना होगा. आज तुम रोहन का साथ एक नए सफर की शुरुआत करने जा रही हो. तुम्हें इस तरह से मुस्कुराता देख मेरे दिल, दिमाग खुश हैं. मैंने तुम्हें बड़ा होते देखा है और वो महिला बनते देखा है जो हमारी मां की परछाई है. तुम चिंता मत करो वो देख रही हैं और हमें आशीर्वाद दे रही हैं. मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगा और तुम्हारी खुशी का ख्याल रहूंगा. लव यू तुम्हारा अर्जुन भइया.
बहन को आशीर्वाद देते अर्जुन
अर्जुन ने जो शादी की फोटोज शेयर की हैं उनमें अंशुला दुल्हके जोड़े में अर्जुन के साथ पोज दे रही हैं. वहीं अर्जुन शेरवानी में खूब जच रहे हैं. अंशुला के जोड़े की खास बात है कि उन्होंने अपनी मां का 42 साल पुराना गोल्ड-जरदोजी का दुपट्टा पहना.
वो तुम थे...
अर्जुन के अलावा अंशुला ने जो फोटोज शेयर की हैं, उसमें उन्होंने अपने जीवनसाथी रोहन का हाथ थामा हुआ है और वो दोनों बहुत खुश नजर आ रहे हैं. अंशुला ने लिखा है कि सब लोगों से, सब जगहों में से वो तुम थे. मेरी सबसे सेफेस्ट प्लेस हमेशा तुम रहोगे. आपको बता दें कि इससे पहले भी अंशुला ने अपनी मेहंदी, संगीत और चूड़ा पहनाने की रस्म की फोटोज शेयर की थीं. दरअसल, रोहन ने पिछले साल जून में अंशुला को प्रपोज किया था जिसके बाद दोनों ने सगाई कर ली थी.
पिता बोनी हुए भावुक
अर्जुन और अंशुला के अलावा बोनी कपूर ने भी फोटोज शेयर की हैं. इनमें से एक फोटो में वो अंशुला को गले लगाते हुए भावुक होते दिख रहे हैं. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि मेरी बेटी की रोहन के साथ नए सफर की शुरुआत हो रही है. दोनों एक दूसरे के लिए बने हैं.
कौन है अंशुला कपूर
अंशुला कपूर एक बिजनेस वुमेन, केटेंट क्रिएटर और हेल्थ एंड फिटनेस कोच हैं. उन्होंने अपनी बैचलर्स की पढ़ाई न्यूयॉर्क से की है. इससे पहले वो गूगल और फैनकाइंडको इस्टैब्लिश कर चुकी हैं. जो एक फंडरेसिंग प्लैटफॉर्म है. अंशुला और रोहन चार सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे.
कौन है रोहन ठक्कर, दोनों कैसे मिले थे
रोहन ठक्कर पेशे से स्क्रिप्ट राइटर हैं. इन्होंने न्यू सॉर्क फिलम अकैडमी से पढ़ाई की है. वह मुंबई में पले-बढ़े हैं. इन दोनों की मुलाकत एक डेटिंग एप पर 2022 में हुई थी. इसके बाद रोहन ने अंशुला को प्रपोज किया था.




