Begin typing your search...

18 अक्टूबर को निकाह, 19 को रिसेप्शन, क्या सच में दूल्हा बनने जा रहे हैं Mr Faisu? कौन है उनकी हिंदू पत्नी तान्या?

सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैजू की शादी का कार्ड वायरल हो रहा है. इंफ्लुएंसर का 18 अक्टूबर को निकाह और 19 अक्टूबर को रिसेप्शन है. वहीं, कार्ड पर मिस्टर फैजू वेड्स तान्या लिखा है.

mr faisu
X
( Image Source:  instagram-@mr_faisu_07 )
हेमा पंत
Edited By:हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 29 Sept 2026 10:02 AM IST

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और एक्टर मिस्टर फैजू यानी फैसल शेख के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है. उनकी शादी को लेकर लंबे समय से चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन अब एक वायरल कार्ड ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. कार्ड में 18 अक्टूबर को निकाह और 19 अक्टूबर को रिसेप्शन की तारीख लिखी है. साथ ही कार्ड पर फैजू वेड्स तान्या लिखा है .

मिस्टर फैजू की शादी के कार्ड की झलक उनकी दोस्त और एक्ट्रेस युविका चौधरी ने दिखाई है. इसके बाद से ही उनकी शादी की खबरें चर्चा में हैं. हालांकि, फैजू ने अभी तक अपनी शादी या होने वाली पत्नी के नाम की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है.

वायरल हुआ मिस्टर फैजू की शादी का कार्ड?

मिस्टर फैजू की शादी के कार्ड की पहली झलक उनके एक हालिया व्लॉग में देखने को मिली थी. अब एक बार फिर उनकी शादी को लेकर चर्चा तेज हो गई है. इस बार कार्ड की झलक उनकी खास दोस्त और एक्ट्रेस युविका चौधरी ने दिखाई है. युविका, एक्टर प्रिंस नरूला की पत्नी हैं.

युविका चौधरी ने क्या बताया?

दरअसल फैजू और युविका दोनों रियलिटी शो 'द 50' में हिस्सा ले चुके हैं, जहां उनके बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी. वीडियो में युविका ने बताया कि फैजू ने उनसे पहले ही कहा था कि वह जल्द शादी करने वाले हैं. इसके बाद कार्ड की झलक ने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी.

कार्ड में किसका नाम और कब है निकाह?

वायरल वीडियो में सबसे पहले फूलों से सजे एक बोर्ड पर 'मिस्टर फैजू और तान्या' नाम लिखा दिखाई देता है. इसे देखकर कई लोग मान रहे हैं कि तान्या ही फैजू की होने वाली दुल्हन हैं. हालांकि, कार्ड के दूसरे हिस्से में मोहम्मद मुदस्सिर और निखत फातिमा के नाम लिखे हैं. इसमें निकाह की तारीख 18 अक्टूबर 2026 और रिसेप्शन की तारीख 19 अक्टूबर 2026 बताई गई है. ऐसे में यह साफ नहीं है कि कार्ड का फैजू से सीधा कनेक्शन है या नहीं.

कौन हैं मिस्टर फैजू की होने वाली पत्नी?

कार्ड पर तान्या का नाम सामने आने के बाद फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर वह कौन हैं. हालांकि, फैजू या उनके परिवार की ओर से अब तक शादी और दुल्हन के नाम को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. फैजू का पूरा नाम फैसल शेख है. उन्हें शेख मोहम्मद मुदस्सिर फैसल के नाम से भी जाना जाता है.

अगला लेख