Begin typing your search...

Mannara Chopra की गलत पार्किंग पर भड़का शख्स, पंचर करने की देने लगा धमकी, VIDEO VIRAL

मनारा चोपड़ा का पार्किंग को लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक शख्स उनकी कार हटाने के लिए कहता दिख रहा है. बाद में उसने गाड़ी के टायर को पंचर करने की बात कही, जिसके बाद यह वीडियो चर्चा में आ गया.

Mannara Chopra की गलत पार्किंग पर भड़का शख्स, पंचर करने की देने लगा धमकी, VIDEO VIRAL
X

मनारा की गलत पार्किंग पर भड़का शख्स

( Image Source:  instagram: @memannara )

मनारा चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स उनकी कार की पार्किंग को लेकर नाराज नजर आ रहा है. शख्स का कहना है कि कार उसकी तय पार्किंग में खड़ी की गई थी और उसने मनारा से गाड़ी हटाने को कहा.

मनारा की टीम ने कार हटाने की बात कही, लेकिन मामला तब चर्चा में आ गया जब शख्स ने टायर की हवा निकालने की धमकी दी. वीडियो सामने आने के बाद लोग पार्किंग नियमों और सेलिब्रिटी के व्यवहार को लेकर अपनी राय दे रहे हैं.

क्यों मनारा छिपाती दिखीं चेहरा?

वायरल वीडियो में मनारा कैमरे से बचते हुए बिल्डिंग की ओर जाती दिख रही हैं. उनके आसपास कई पैपराजी मौजूद हैं. इस दौरान वह अपना चेहरा छिपाती नजर आती हैं और कहती हैं कि उन्होंने अभी मेकअप नहीं किया है. वह तेजी से अंदर जाने की कोशिश करती हैं, तभी पीछे से एक व्यक्ति उनकी कार को लेकर आवाज लगाता है.

क्या कहा मनारा से शख्स ने ?

शख्स मनारा से कार हटाने के लिए कहता है. मनारा की असिस्टेंट उसे भरोसा दिलाती है कि गाड़ी हटा दी जाएगी. लेकिन जब मनारा बिना रुके अंदर चली जाती हैं, तो वह शख्स नाराज हो जाता है. वह कथित तौर पर कहता है, 'मैडम, गाड़ी हटाओ, वरना टायर की हवा निकाल दूंगा.' इसके बाद भी वह अपनी नाराजगी जाहिर करता रहता है, जबकि मनारा और उनकी टीम बिल्डिंग के अंदर चली जाती है.

क्यों सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस?

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आने लगीं. कई लोगों ने मनारा के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर पार्किंग गलत जगह हुई थी, तो उसे हटाना चाहिए था। कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि सेलिब्रिटी होने से किसी को नियमों से अलग छूट नहीं मिल जाती. वहीं, कई लोगों ने पार्किंग को लेकर नाराज शख्स का समर्थन किया. यूजर्स का कहना था कि नियम आम लोगों और सेलिब्रिटीज के लिए एक जैसे होने चाहिए. हालांकि, वीडियो में पार्किंग को लेकर हुए विवाद की पूरी पृष्ठभूमि स्पष्ट नहीं है.

कैसे मिली मनारा को पहचान ?

मनारा चोपड़ा ने 2014 में फिल्म 'जिद' से बॉलीवुड डेब्यू किया था. हालांकि, उन्हें बड़ी पहचान बिग बॉस 17 से मिली, जहां वह सेकेंड रनर-अप रही थीं. इसके बाद वह 'लाफ्टर शेफ्स' और 'डांस दीवाने 4' जैसे रियलिटी शोज में भी नजर आईं. अब वायरल पार्किंग वीडियो ने एक बार फिर उन्हें सोशल मीडिया की सुर्खियों में ला दिया है.

अगला लेख