Begin typing your search...

मैं लड़कियों की तरफ...Lock upp 2 में आकांक्षा ने कबूला वो एसेक्सुअल हैं, गौरव से तलाक को लेकर भी खोले कई राज

lock upp 2 के हाल ही के एपिसोड में जब वरुण ने आकांक्षा से दोबारा शादी करने की बात कही तो आकांक्षा ने कहा कि उनका इसको लेकर कोई प्लान नहीं है उनको एक डर बैठ गया है. आकांक्षा ने कहा कि उनके पति गौरव बहुत अच्छे इंसान हैं और उन्हें समझते भी हैं.

मैं लड़कियों की तरफ...Lock upp 2 में आकांक्षा ने कबूला वो एसेक्सुअल हैं, गौरव से तलाक को लेकर भी खोले कई राज
X
( Image Source:  @akankshagkhanna )

lock upp 2 के सेट पर आकांक्षा चमोला ने रिसेंट एपिसोड में यह कहा है कि वो एसेक्सुअल हैं. शो पर अपने जीवन में रिलेशनशिप को लेकर वरुण यादव के साथ बात करते हुए जब वरुण ने आकांक्षा से दोबारा शादी करने की बात कही तो आकांक्षा ने कहा कि उनका इसको लेकर कोई प्लान नहीं है उनको एक डर बैठ गया है. जब दोनों के बीच सेक्सुअलटी को लेकर बात हुई तो एक्ट्रेस ने कहा कि लाइफ के डिफरेंट फेस के साथ ये चेंज होती है. यह अभी तलाक के दौर से गुजर रही हैं और किसी के साथ सेक्सुअल रिलेशनशिप नहीं बनाना चाहती. मैं जिस दौर से मैं गुजर रही हूं उसमें खुद को एसेक्सुअल कहूंगी.

बातचीत के इस दौर में आकांक्षा ने बताया कि वो न आदमियों के साथ और महिलाओं के साथ भी सेक्स नहीं चाहती हैं और इसे एसेक्सुअलटी कहते हैं. हालांकि इससे पहले के एपिसोड में आकांक्षा ने कहा था कि वो कुछ महिलाओं के साथ रिलेशन में हैं. उन्होंने कहा था, 'मुझे लड़कियां पसंद हैं, मैं उन्हें एडमायर करती हूं और उनकी तरफ अट्रैक्ट होती हूं.

किस जेंडर से अट्रैक्ट होती थीं आकांक्षा?

उन्हें लगता है कि वो उनका सेफ स्पेस हैं. बड़े होने के साथ मुझे लगता है कि मेल डॉमिनेटिड सोसाइटी में कहीं न कहीं आप मम्मी बहनों की तरफ जाते हो, कंफर्ट वहीं से मिलता है. वो मेरी सेफ स्पेस हैं. जहां लोग कहते हैं कि लड़कियां दोस्त नहीं हो सकती लेकिन मेरे में वो सब था. मेरे लिए ये सच्चा प्यार है.

पति गौरव के बारे में आकांक्षा ने क्या कहा?

वहीं गौरव खन्ना से अपने रिलेशन को लेकर आकांक्षा ने कहा कि वो बहुत ओपन मांइनडिड हैं. वो मेरी भावनाओं को समझते हैं. उसने सब कुछ विनम्रता से स्वीकार कर लिया था.

आकांक्षा के पति गौरव खन्ना lock upp 2 के सेट पर पहुंचे थे.शो की होस्ट फराह खान ने जब आकांक्षा से पूछा कि गौरव को उनकी सेक्सुअलटी के बारे में पता था तो उन्होंने कहा कि वो खुले दिल से सब स्वीकार कर लेते थे. गौरव ने कहा कि वो हमेशा कहते हैं कि तुम किसी को चाहते हो तो पूरी तरह से उसके हो जाओ.मैं वही इंसान हूं.

दरअसल गौरव और आकांक्षा 10 साल की शादी के बाद तलाक लेने वाले हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शो से सुनीता आहूजा और अन्य कई कंटेस्टेंट एलिमिनेट हो गए हैं. शो में राम कपूर, शिल्पा शिंदे, शिवांगी जोशी आदि कंटेस्टेंट हैं.

अगला लेख