गैरी संधू से ब्रेकअप के बाद मिला नया हमसफर, कौन हैं Jasmine Sandlas के ब्वॉयफ्रेंड शेखर चौधरी
पंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने अपनी सगाई का ऐलान कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. इसके बाद हर कोई जानना चाहता है कि आखिर शेखर चौधरी कौन हैं, जिन्होंने सिंगर के दिल में खास जगह बनाई.
पंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने अपने दिल्ली कॉन्सर्ट में ऐसा सरप्राइज दिया, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी. गाने के बीच उन्होंने अपने हाथ की सगाई की अंगूठी दिखाई और स्टेज पर मौजूद शेखर चौधरी का हाथ पकड़कर कहा, "दिज इज माय मैन." इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और यह खास पल देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
जैस्मीन सैंडलस का नाम कभी पंजाबी सिंगर गैरी संधू के साथ जुड़ा था, लेकिन अब उनकी जिंदगी में नया प्यार आ चुका है. ऐसे में फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर शेखर चौधरी कौन हैं, क्या करते हैं और जैस्मीन की जिंदगी में उनकी एंट्री कैसे हुई.
कौन हैं शेखर चौधरी?
शेखर चौधरी लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं. वह किसी फिल्म या म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ा पब्लिक फेस नहीं हैं. यही वजह है कि उनके बारे में बहुत कम जानकारी सामने आई है. हालांकि, जैस्मीन के सोशल मीडिया पोस्ट और कुछ कॉन्सर्ट में वह पहले भी नजर आ चुके हैं.
सोशल मीडिया पर पहले भी दिख चुके हैं साथ
हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को हमेशा पर्सनल रखा, लेकिन फैंस ने कई बार शेखर को जैस्मीन की इंस्टाग्राम पोस्ट, वीडियो और कॉन्सर्ट की तस्वीरों में देखा था. इसके बावजूद दोनों ने कभी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया था. अब सगाई के ऐलान के साथ सभी अटकलों पर विराम लग गया है.
कॉन्सर्ट में किया सगाई का ऐलान
दिल्ली में हुए 'द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर' के पहले शो के दौरान जैस्मीन ने अपने हाथ की सगाई की अंगूठी दिखाते हुए शेखर का हाथ थामा. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, "ये वही शख्स हैं जिन्होंने मुझे अंगूठी पहनाई है." इसके बाद उन्होंने शेखर को गले लगाया और दोनों ने स्टेज पर जैस्मीन के हिट गाने 'लावां' पर डांस भी किया. इस पल पर दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाईं.
जैस्मीन की लव लाइफ
शेखर से पहले जैस्मीन सैंडलस का नाम पंजाबी सिंगर गैरी संधू के साथ काफी चर्चा में रहा था. दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ियों में गिने जाते थे.




