Begin typing your search...

गाने में इंटीमेट सीन या इंटीमेट सीन में गाना... Toxic के तबाही सॉन्ग पर ऐसा है लोगों का रिएक्शन, नेक्स्ट लेवल पर यश-कियारा का रोमांस

यश और कियारा आडवाणी का गाना 'तबाही' रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. गाने में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री और बोल्ड सीन्स को लेकर लोग जमकर चर्चा कर रहे हैं.

kiara advani
X

Toxic के तबाही गाने पर ऐसा है लोगों का रिएक्शन

हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 8 July 2026 5:23 PM IST

यश और कियारा आडवाणी की फिल्म 'Toxic' का पहला गाना 'तबाही' रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन गया है. गाने में दोनों की बोल्ड केमिस्ट्री और इंटीमेट सीन्स ने फैंस को हैरान कर दिया है. कई लोग इसे अब तक का सबसे रोमांटिक ट्रैक बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि इसमें गाने से ज्यादा इंटीमेट मोमेंट्स देखने को मिल रहे हैं.

इतना ही नहीं, गाने में तारा सुतारिया का कुछ सेंकड का सीन भी लोगों के लिए एक्साइटमेंट का मोमेंट है.वहीं कई फैंस यश और कियारा की केमिस्ट्री, विशाल मिश्रा की आवाज और गाने की सिनेमैटोग्राफी की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

'गाने में इंटीमेट सीन या इंटीमेट सीन में गाना'

तबाही गाने में कियारा आडवाणी को देख यूजर्स हैरान हैं. इस पूरे गाने में इंटीमेंट सीन काफी ज्यादा हैं. ऐसे में इस पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा 'गाने में इंटीमेट सीन डाले हैं या इंटीमेट सीन में गाना, समझ ही नहीं आ रहा.' यह कमेंट तेजी से वायरल हो रही है और गाने को लेकर लोगों की अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं.


तबाही सिर्फ गाना नहीं फिल्म की जान

एक यूजर ने लिखा कि 'तबाही' सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि फिल्म Toxic के इमोशन्स को दिखाने वाला सबसे अहम हिस्सा है. विशाल मिश्रा की आवाज, यश और कियारा आडवाणी की दमदार केमिस्ट्री और शानदार विजुअल्स ने इस गाने को खास बना दिया है. वहीं, डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने प्यार और जुनून को बेहद खूबसूरती से पर्दे पर दिखाया है. गाने के आखिर में तारा सुतारिया की एंट्री भी कहानी में बड़े ट्विस्ट का साइन देती है, जिससे फिल्म को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है.

ऑब्सेशन का बेहतरीन प्रेजेंटेशन

एक यूजर ने गाने की तारीफ करते हुए लिखा कि 'तबाही' का सबसे बेहतरीन हिस्सा इसमें प्यार और जुनून को दिखाने का तरीका है. यही वजह है कि यह गाना दर्शकों पर अलग छाप छोड़ रहा है.

तारा सुतारिया की एंट्री ने भी खींचा ध्यान

गाने के आखिर में तारा सुतारिया की झलक ने भी फैंस को चौंका दिया. कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि उनकी छोटी-सी मौजूदगी ने भी सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. कुछ लोगों ने तो यहां तक लिखा कि तारा ने अपनी एंट्री से कियारा को भी ओवरशैडो कर दिया. फिलहाल 'तबाही' को लेकर सोशल मीडिया पर बहस जारी है और फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर दर्शकों की उत्सुकता पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई है.

अगला लेख